फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   parrentes not instred syicle sceem

सरकारी साइकिल खरीदने नहीं पहुंचे अभिभावक

Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
parrentes not instred syicle sceem
साइकिल मेले में पहुंची साइकिलों को देखती छात्रा। - फोटो : Sonipat
शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को साइकिल मेला लगाया गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस साइकिल मेले में सोनीपत ब्लॉक से किसी भी विद्यार्थी का आवेदन नहीं पहुंचा। यही नहीं साइकिलों की महंगी कीमतों के चलते कई अभिभावकों ने साइकिल मेले से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए 5 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया था। इसमें 160 साइकिलें खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। साइकिल मेले में साइकिल लेने के लिए विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विभाग के पास पहुंचे आवेदनों में 105 विद्यार्थियों ने ही साइकिल खरीदने की इच्छा जताई। 105 आवेदनों में से सोनीपत ब्लॉक से एक भी आवेदन नहीं था। माना जा रहा है कि इस स्कीम के तहत केवल वो विद्यार्थी ही आवेदन करने के योग्य हैं, जो स्कूल से 2 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर रहते हों।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि विभाग की ओर से 20 इंच साइकिल के लिए 2800 रुपये और 22 इंच साइकिल के लिए 3 हजार रुपये का बजट जारी किया जाता है। साइकिल मेले में पहुंचे विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed