{"_id":"6351a4b343a37d00974596e3","slug":"panchayat-samiti-this-time-elections-will-be-held-in-24-wards-in-sonipat-block-two-wards-were-made-new-sonipat-news-rtk6614636157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति: सोनीपत खंड में इस बार 24 वार्डों में होगा चुनाव, दो वार्ड नए बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति: सोनीपत खंड में इस बार 24 वार्डों में होगा चुनाव, दो वार्ड नए बने
विज्ञापन
सोनीपत खंड में पंचायत समिति के 24 वार्डों में चुनाव कराया जाएगा। इस बार पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से दो नए वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम से बाहर निकले गांव हरसाना कलां, हरसाना खुर्द व बैंयापुर को विकास एवं पंचायत विभाग में शामिल किया गया है। इन गांवों में 12 साल बाद चुनाव होने हैं। सोनीपत खंड के 99941 मतदाता पंचायत समिति के 24 सदस्यों का चुनाव करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर 21 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सोनीपत खंड में 45 गांवों में 9 नवंबर को जिला परिषद के साथ पंचायत समिति के चुनाव होंगे। इस बार नगर निगम से निकले गांव हरसाना कलां, हरसाना खुर्द व बैंयापुर में भी पंचायत चुनाव होने हैं। इसको लेकर विभाग की तरफ से दो वार्ड बनाए गए। सात साल पहले पंचायत समिति का चुनाव 22 वार्डों में कराया गया था। इस बार तीन गांव के शामिल होने से विभाग ने दो और नए वार्ड बनाए हैं। इन गांवों को पंचायत समिति के वार्ड नंबर 23 व 24 में शामिल किया गया है। मोहाना गांव में पंचायत समिति के दो वार्ड बना रखे हैं।
24 वार्डों में विभाजित किए गए 45 गांव
पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 में रौलद लतीफपुर, सलीमपुर ट्राली, दोदवा व बोहला को शामिल किया गया है। वार्ड नंबर 2 में पिनाना, वार्ड नंबर 3 में गुहणा व महीपुर, वार्ड नंबर 4 में नैना ततारपुर, बादशाहपुर माच्छरी, सलारपुर माजरा, वार्ड नंबर 5 में मोहाना (पंच के वार्ड नंबर 1 से 10), वार्ड नंबर 6 में मोहाना (वार्ड 11 से 19), वार्ड नंबर 7 में भठगांव माल्याण, सलीमसर माजरा, वार्ड नंबर 8 में जुआं-1 व जुआं-2, वार्ड नंबर 9 में भठगांव डूंगरान व लुहारी टिब्बा, वार्ड नंबर 10 में बाघडू व ताजपुर तिहाड़ खुर्द, वार्ड नंबर 11 में गढ़ी हकीकत, जाजी व रतनगढ़, वार्ड नंबर 12 में माहरा, वार्ड नं. 13 में भटाना जाफराबाद व चिटाना को शामिल कर रखा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 में हुल्लाहेड़ी, करेवड़ी व खिजरपुर जटमाजरा, वार्ड नंबर 15 में बड़वासनी, वार्ड नंबर 16 में किलोहड़द, ठरू व उल्देपुर, वार्ड नंबर 17 में जाहरी व थरिया, वार्ड नंबर 18 में चटिया औलिया, सांदल कलां व सांदल कलां निवादा, वार्ड नंबर 19 में सांदल खुर्द व शहजादपुर, वार्ड नंबर 20 में महलाना, वार्ड नंबर 21 में ककरोई, वार्ड नंबर 22 में भदाना व तिहाड़ कलां, वार्ड नंबर 23 में बैंयापुर व वार्ड नंबर 24 में हरसाना कलां व हरसाना खुर्द को शामिल कर रखा है।
विज्ञापन
पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण
सामान्य- 1, 3, 5, 7, 10, 12, 17, 20
सामान्य वर्ग महिला- 2, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 19, 22 व 24
अनुसूचित जाति- 9 व 18
अनुसूचित जाति महिला- 16 व 21
बीसी-ए -14 व 23