फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pace of Farmer ID creation slow; help desk launched at Agriculture Department.

Sonipat News: किसान आईडी बनाने की रफ्तार धीमी, कृषि विभाग में शुरू हुआ हेल्प डेस्क

Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pace of Farmer ID creation slow; help desk launched at Agriculture Department.
सोनीपत। जिले में किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। एग्री स्टैक योजना के तहत जिले में करीब 6.33 लाख किसानों की आईडी बनाने का लक्ष्य है। वहीं अब तक करीब 73 हजार किसानों की ही आईडी तैयार हो पाई है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू किया है। किसान जरूरी दस्तावेज लेकर यहां आईडी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान आईडी बनवाने के लिए फर्द और आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है। आईडी बनाने के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। सत्यापन के बाद किसान आईडी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं को किसान आईडी से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी किसान आईडी से जोड़ा गया है। जिले में इस योजना के करीब 83 हजार लाभार्थी किसान हैं। इनमें लगभग 50 प्रतिशत किसानों की आईडी तैयार होने की बात विभाग ने कही है। शेष किसानों की आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में भी चला रहे जागरूकता अभियान

किसान आईडी के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की टीमें गांवों में भी अभियान चला रही हैं। किसानों से जल्द आईडी बनवाने का आह्वान किया जा रहा है। विभाग के अनुसार भविष्य में कृषि योजनाओं, सब्सिडी और अन्य सुविधाओं का लाभ किसान आईडी से जुड़ सकता है। पंचायतों से भी किसानों की आईडी बनवाने में सहयोग करने की अपील की गई है।


----------------------
डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत किसानों की यूनिट आईडी तैयार की जा रही है। अब तक करीब 73 हजार किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। ग्रामीण स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. संदीप वर्मा, उपमंडल कृषि अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed