फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   owner was attacked with sharp weapon after an altercation with private bus driver In Sonipat

Sonipat: निजी बस चालक से कहासुनी के बाद मालिक पर धारदार हथियार से हमला, ITI चौक के पास की घटना

Fri, 25 Oct 2024 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Oct 2024 11:31 AM IST
सार

प्रशांत का आरोप है कि उन्होंने युवकों को बताया कि वह बस के मालिक हैं। तब उन्होंने उन्हें भी धमकी दी। जब उन्होंने गाड़ी को एक साइड में लगाने को कहा तो कार चालक ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए। इसी बीच उनके पांच-छह साथी भी मौके पर आ गए थे।

विज्ञापन
owner was attacked with sharp weapon after an altercation with private bus driver In Sonipat
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड पर कार सवार युवकों ने निजी बस मालिक पर धारदार हथियारों से हमला करने के साथ ही लात घुस्से मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। निजी बस के चालक की कार सवार युवकों संग साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस को रुकवाया तो बस मालिक बातचीत करने आए थे।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव सबौली हाल सेक्टर-12 निवासी प्रशांत ने बताया कि वह अपनी निजी बस में सवारी लेकर जाते हैं। बस पर जटवाड़ा स्थित सुंदर सांवरी निवासी संजीव चालक हैं। वह रात को नौ बजे कालूपुर चुंगी सोनीपत से बस में सवारी भरकर चले थे। बस जब आईटीआई चौक पर पहुंची तो वहां पर कार सवार दो युवकों संग उनकी बस के चालक की साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने उन्हें कॉल कर मामले से अवगत कराया। जिस पर वह अपनी गाड़ी लेकर ओल्ड डीसी पर रोड पर चले गए। वहां जाने पर उनकी बस ओल्ड डीसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी मिली। पता लगा कि युवकों ने बस के आगे अपनी कार अड़ा कर रास्ता रोक रखा था।
विज्ञापन


प्रशांत का आरोप है कि उन्होंने युवकों को बताया कि वह बस के मालिक हैं। तब उन्होंने उन्हें भी धमकी दी। जब उन्होंने गाड़ी को एक साइड में लगाने को कहा तो कार चालक ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए। इसी बीच उनके पांच-छह साथी भी मौके पर आ गए थे। उन्होंने भी उन पर  लात-घुस्से बरसा दिए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। तभी लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। उनके मौसेरे भाई दीपांशु ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed