फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Out of 74 tube wells in eastern region defective, councilor complained and warned

Sonipat News: पूर्वी क्षेत्र में 74 में से ट्यूबवेल खराब, पार्षद ने शिकायत की दी चेतावनी

Mon, 03 Jun 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Out of 74 tube wells in eastern region defective, councilor complained and warned
सोनीपत। पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन एवं निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने ठेकेदारों की बैठक ली। ठेकेदार से मिली जानकारी में पता लगा कि शहर के पूर्वी क्षेत्र में 74 ट्यूबवेल लगे हुए है। जिनमें से कुछ ट्यूबवेल खराब पड़े है। निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। चेयरमैन हरिप्रकाश सैनी ने कहा कि गर्मी में किसी भी सूरत में पानी का संकट नहीं होना चाहिए। ठेकेदार ने बताया कि राठधना में दो ट्यूबवेल चालू है और एक ट्यूबवेल बंद है। न्यू नंदवानी नगर में एक ट्यूबवेल बंद पड़ा है। ओल्ड वाटर वर्क्स बूस्टिंग स्टेशन, कपड़ा मार्केट, जमालपुरा, आदर्श नगर श्मशान घाट में एक- एक ट्यूबवेल बंद है। गांव अहमदपुर व गांव शामाबाद में एक-एक माह से ट्यूबवेल बंद हैं। टीचर कॉलोनी के ट्यूबवेल का पानी खराब है। मुरथल बूस्टिंग स्टेशन पर मीटर जलने के कारण दो ट्यूबवेल और बिजली के अभाव में एक ट्यूबवेल बंद है। ऐसे में चेयरमैन एवं निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने इस मामले में निगमायुक्त को शिकायत करने की बात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed