फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD will remain closed in private hospitals today, emergency services will continue

Sonipat News: निजी अस्पतालों में आज बंद रहेगी ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी

Fri, 16 Aug 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Aug 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
OPD will remain closed in private hospitals today, emergency services will continue
सोनीपत। निजी अस्पतालों में शनिवार को ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। उपचार न मिलने के कारण मरीजों की परेशानी होगी। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में निजी चिकित्सकों में रोष है।
विज्ञापन

ऐसे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने निजी अस्पतालों में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है। निजी अस्पतालों में सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

आईएमए के जिला प्रधान डॉ. सुशील सरोहा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक की हत्या कर देना चिंता का विषय है। हत्या के मामले में संलिप्त पाए जाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। विशेषकर महिला डाॅक्टरों की उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। सरकार की ओर से चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लाया जाए। महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में निजी अस्पतालों में 24 घंटे ओपीडी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्टाफ कर्मियों की छुट्टी रद्द
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने सरकारी चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मरीजों को अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed