फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   online fraud, e gift, murthal university registrar

मुरथल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के नाम पर ई-गिफ्ट का लिंक भेजकर रुपये ठगे

Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
online fraud, e gift, murthal university registrar
सोनीपत। जहां कोरोना काल में जिंदगी बचाने की जद्दोजहद चल रही है, वहीं ठग अभी पूरी तरह से सक्रिय हैं। यहां मुरथल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के नाम पर ई-गिफ्ट का लिंक भेजकर ठगी शुरू कर दी गई। जब रजिस्ट्रार के नाम से लिंक कई प्रोफेसरों व अन्य परिचितों के पास भेजा गया तो उन सभी ने रजिस्ट्रार को इस बारे में बताया। रजिस्ट्रार के सामने अभी तक ऐसा एक मामला आया है, जिसमें 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ई-गिफ्ट के नाम पर ठगी की गई है। जिससे रजिस्ट्रार ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर उनके नाम पर ठगी किए जाने का संदेश वायरल किया और एसपी को कार्रवाई के लिए शिकायत भेजी।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल के रजिस्ट्रार प्रो. पवन दहिया के नाम से शुक्रवार को उनके परिचितों के व्हाट्सएप पर ई गिफ्ट का मैसेज पहुंच गया तो इस तरह की ईमेल भी भेजी गई। रजिस्ट्रार पवन दहिया ने बताया कि उन मैसेज में नाम, फोटो व पद उनका इस्तेमाल किया गया था, जबकि फोन नंबर व ईमेल आईडी उनकी नहीं थी। जब लोगों के पास मैसेज गया तो उनमें से कुछ ने उस नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। लेकिन उनके एक परिचित से 20 हजार रुपये की ठगी हो गई। इसका पता चलते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश डाल दिया कि इस तरह से उनके नाम से ठगी हो रही है और इसलिए कोई भी रुपये ट्रांसफर नहीं करे। इसके साथ ही रजिस्ट्रार ने ठगी करने वाले का पता लगाने के लिए एसपी को शिकायत भेजी है। जिससे इस तरह से अन्य किसी के साथ ठगी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed