फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On production warrant Raju Basaudi.

सीआईए ने राजू बसौदी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Sun, 22 Mar 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
On production warrant Raju Basaudi.
कुंडली। गांव रसोई के शराब ठेकेदार को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में राजू बसौदी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 4 मई, 2018 को गांव रसोई निवासी मनोज ने कुंडली थाना में शिकायत दी थी कि वह अंग्रेजी व देसी शराब के कारोबार से जुड़े बहालगढ़ ग्रुप में हिस्सेदार है। उनके ठेेके हाईवे पर मुरथल और राई क्षेत्र में हैं। मनोज ने बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को राजू बसौदी बताया था और उससे कहा था कि दो करोड़ रुपये की रंगदारी दे। नहीं तो वह उसे 10 दिन के अंदर मार देगा। उसके मना करने पर वीडियो कॉल करने वाले ने उससे गाली गलौच की और फोन काट दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी राजू बसौदी को थाईलैंड से आते ही एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया था। अब उसे सीआईए सोनीपत की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed