फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Olympics: India's historic victory over Australia, Haryana's Abhishek dominates

Olympics: भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, छा गए हरियाणा के अभिषेक

Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी में जबरदस्त खेल दिखाया। अभिषेक ने पहला गोल दागकर भारत को लीड दिलाई जिसे अंत तक मेंटेन रखा गया।

विज्ञापन
Olympics: India's historic victory over Australia, Haryana's Abhishek dominates
खिलाड़ी अभिषेक नैन - फोटो : संवाद

विस्तार

हॉकी में भारत ने आस्ट्रेलिया पर एतिहासिक जीत हासिल कर ली है। भारत ने तीन-दो से मुकाबला जीता है। 1972 के बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया है। एस्ट्रोट्रैप पर भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में हॉकी में जीत हासिल की है। इस जीत में हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक का भी अहम योगदान रहा है। अभिषेक ने भारत की ओर से पहला गोल दागा। जिसके बाद भारत लगातार आस्ट्रेलिया से आगे ही रहा। भारत की ओर से दो गोल कप्तान हरमनप्रित ने किए। 

विज्ञापन


अभिषेक ने दूसरा गोल भी कर दिया था, लेकिन आस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया तो गोल होने से पहले भारत का फाउल हो चुका था, जिस कारण गोल को सही नहीं माना गया। बावजुद इसके भारत ने 52 साल बाद आस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की है। हरियाणा के हिसार के संजय और सुमित भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारत ने पूल बी में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


बेल्जियम के खिलाफ भी अभिषेक नैन ने किया था गोल,नहीं दिला पाया जीत
पेरिस ओलंपिक में सोनीपत के हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन ने टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया था। अभिषेक नैन के गोल ने भारतीय टीम को बढ़त तो दिलाई, लेकिन जीत नहीं दिला सके। भारतीय टीम ने बेल्जियम की टीम पर मुकाबले के मध्य तक 1-0 से बढ़त बनाए रखी थी। अभिषेक नैन ने मुकाबले के 18वें मिनट में बेल्जियम के खिलाफ गोल दागा। हार के बाद भी भारतीय टीम ने सात अंकों के साथ पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत से हमें क्वार्टरफाइनल में और कॉन्फिडेंस मिलेगा। अभिषेक ने कहा कि हमें इसकी जरूरत थी। वहीं कप्तान हरमनप्रित ने भी अभिषेक की तारीफ की और कहा कि ये हमारे यंग टेलेंट है और इससे निश्चित ही कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed