फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Old ROB on Rohtak Road was closed, traffic jam became a problem for drivers

Sonipat News: रोहतक रोड पर पुराना आरओबी किया बंद, जाम बना वाहन चालकों के लिए मुसीबत

Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old ROB on Rohtak Road was closed, traffic jam became a problem for drivers
फोटो 10- सोनीपत के रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज के पास पत्थर रखकर व पिलर लगाकर बंद ​कि - फोटो : संवाद
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की जर्जर हालत व पिलरों के कमजोर पाए जाने के बाद इसे यातायात के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते अब नए आरओबी से ही वाहनों का आवागमन शुरू किया गया है। एक मार्ग से आवागमन होने के चलते यहां लगने वाला जाम मुसीबत बन गया है। अब पुराने आरओबी का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में किए गए सर्वे व इसी वर्ष जनवरी में आरओबी की निर्माण सामग्री की जांच के बाद रुड़की स्थित आईआईटी ने अपनी रिपाेर्ट रेलवे अधिकारियाें को सौंपी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरओबी को नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया गया है, कुछ हिस्सा रेलवे, जबकि शेष हिस्सा लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने करीब 3.50 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार की ओर से खर्च होने वाला बजट जल्द लोक निर्माण विभाग तैयार करेगा। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इंजीनियरिंग टीम आरओबी का मौका निरीक्षण कर निर्माण योजना तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1992 में बना था पुराना आरओबी, 2023 में हुआ था सर्वे
रोहतक रोड ओवरब्रिज खरखौदा की ओर से आवागमन करने वाले वाहनों के लिए मुख्य मार्ग है। यहां से रोजाना करीब 25 हजार भारी वाहन आवागमन करते हैं। दिनभर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज के एक हिस्से को वर्ष 1992, जबकि दूसरे हिस्से को वर्ष 2014 में बनाया था। वहीं रेलवे ने मार्च 2023 में पुराने आरओबी की मरम्मत भी करवाई थी। उस समय रेलवे ने मुख्यालय पत्र लिखकर आईआईटी रुड़की से सर्वे कराया था। सर्वे में आईआईटी टीम ने निरीक्षण के दौरान भी पुराने आरओबी से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के संकेत दिए थे।

बार-बार बंद होने के बावजूद हाइट गेज टूटा
रेलवे व लोक निर्माण विभाग ने 14 दिसंबर 2024 को रोहतक रोड आरओबी के पास हाइट गेज लगवाकर व बड़ा पत्थर रखकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद किया था। भारी वाहन की टक्कर से टूटे हाइट गेज के बाद अधिकारियों ने कई बार बीच में पिलर लगवाकर व पत्थर रखकर आरओबी का मार्ग बंद करवाया था। इसके बावजूद भारी वाहन फिर से आरओबी से आवागमन करने लगे।
औद्योगिक क्षेत्र पर असर, वैकल्पिक मार्गों पर दबाव
आरओबी से आवागमन बंद होने से औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारी वाहनों को अब लंबे वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ रहे हैं, जिससे माल ढुलाई में देरी व डिलिवरी प्रभावित हो रही है। पैदल यात्रियों के लिए रास्ता छोड़ा गया है, लेकिन दोपहिया चालक भी इसका प्रयोग कर रहे हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है।

आईआईटी रुड़की की सर्वे रिपोर्ट व दिल्ली स्थित श्रीराम लैबोरेट्री से आरओबी की फिजिबिलिटी जांच रिपोर्ट रेलवे को मिल चुकी है। सुरक्षा के लिए पुराना आरओबी बड़े वाहनों के लिए असुरक्षित होने के चलते बंद करवाया गया है। रेलवे व लोक निर्माण विभाग मिलकर आरओबी का जल्द पुनर्निर्माण करवाएंगे।

- भरत सिंह राठी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे

फोटो 10- सोनीपत के रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज के पास पत्थर रखकर व पिलर लगाकर बंद कि

फोटो 10- सोनीपत के रोहतक रोड स्थित पुराने रेलवे ओवरब्रिज के पास पत्थर रखकर व पिलर लगाकर बंद कि- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed