{"_id":"6a9dcdbefdf1911a810cdd9f","slug":"old-pension-restored-following-high-court-verdict-teachers-cut-cake-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160044-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाईकोर्ट के फैसले से पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षकों ने काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाईकोर्ट के फैसले से पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षकों ने काटा केक
विज्ञापन
फोटो : हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद सोनीपत में खुशी जताते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट का हालिया फैसला राहत लेकर आया है। 2008 में नियुक्ति पाने वाले राज्य के कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आने के बाद उनकी पुरानी पेंशन बहाल हो गई है। करीब दो साल पहले शुरू हुई कानूनी लड़ाई का परिणाम कर्मचारियों के पक्ष में आने पर रविवार को शिक्षकों ने केक काटकर खुशी मनाई।
शिक्षक नेत्री गीता राजपूत ने कहा कि यह जीत सत्य, धैर्य और एकजुट संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को कोर्ट के फैसले से पुरानी पेंशन का लाभ मिला है, लेकिन खुशी तब पूरी होगी, जब 2004 के बाद नियुक्त हर कर्मचारी को पुरानी पेंशन का अधिकार मिलेगा। जिन कर्मचारियों को अभी लाभ नहीं मिला है, उनके लिए आंदोलन जारी रहेगा।
शिक्षकों ने 20 सितंबर के पेंशन संकल्प मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का ऐलान किया। शिक्षकों का कहना है कि अदालत से मिली इस जीत को अंतिम पड़ाव नहीं है। यह पुरानी पेंशन की व्यापक बहाली की लड़ाई में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।