फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Number of active patients reached more than 100 after 175 days

175 दिन बाद 100 से ज्यादा पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 15 Aug 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Number of active patients reached more than 100 after 175 days
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे 175 दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। 13 मरीज ठीक होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 106 हो गई है। इससे पहले 21 फरवरी को सक्रिय मरीज की संख्या 100 से कम हुई थी। उसके बाद से कोरोना के केस कम मिल रहे थे। महज दो मरीजों को छोड़कर अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दोबारा तेजी से मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों को लगातार कोरोना महामारी से बचाव के लिए एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंच रहे है। साथ ही अस्पतालों में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है। जिसके कारण लोग बाजारों व सार्वजनिक कार्यालयों में बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। इससे कोरोना की रफ्तार तेज होने लगी है। अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाएगी। बाजारों में लोग दो गज की शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं कर रहे और न ही मास्क लगा रहे हैं। इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण दर बढ़कर 20.83 फीसदी हुई
रविवार को 211 लोगों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट कोई नहीं हुआ। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 96 रिपोर्ट में से 20 लोगों की पॉजिटिव मिली है। इससे संक्रमण दर रविवार को बढ़कर 20.83 फीसदी रही। संक्रमित सभी मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में घर से बाहर मास्क अनिवार्य
सोनीपत से सटे दिल्ली में कोरोना के मरीज बढ़ने से फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। घर के बाहर बिना मास्क मिलने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उसके बावजूद सोनीपत में कोई सख्ती दिखाई नहीं दे रही है। लोगों में भी पहले ही तरह जागरूकता का अभाव है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

जिले में कोरोना के 20 संक्रमित मिले हैं। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed