{"_id":"64272ca8843fefd540015814","slug":"now-remove-modi-save-the-country-posters-in-gohana-sonipat-news-c-17-1-110441-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब गोहाना में लगे मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब गोहाना में लगे मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर
Sat, 01 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोहाना/राई। सोनीपत में भाजपा कार्यालय समेत शहर में दो दर्जन से अधिक चौक व मुख्य मार्गों पर मोदी हटाओ, देश बचाओ लिखे पोस्टर लगाने के बाद वीरवार रात को गोहाना के आंबेडकर चौक पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कुछ पोस्टर लगाए। हालांकि दुकानदारों ने कुछ समय बाद ही उन्हें हटा दिया। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। उधर, बहालगढ़ में एक दिन पहले पोस्टर लगाने के मामले में नगर निगम की तरफ से बहालगढ़ थाना में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बुधवार रात को शहर में कई जगह मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि वीरवार रात को गोहाना के आंबेडकर चौक पर भी इसी तरह के पोस्टर लगा दिए गए। बताया गया है कि गोहाना के आप के नेता शिव कुमार रंगीला और मोहित अग्रवाल ने कुछ दुकानों के बाहर और बिजली के खंभों पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगा दिए। इसे लेकर नवीन रंगीला ने कहा भाजपा ने नौ साल पहले जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए। देश को आगे ले जाने के लिए अरविंद केजरीवाल को आगे लाने की जरूरत है। भाजपा सरकार हर वर्ग को दबाने में लगी है। हालांकि दुकानदारों ने उन सभी पोस्टर को हटा दिया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बहालगढ़ थाना में दर्ज कराया मुकदमा
वहीं वीरवार को शहरभर में कई चौक व मुख्य मार्गों पर मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाने के मामले में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अभिषेक ने बहालगढ़ थाना में भी मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि सरकारी संपत्ति पर मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए हैं। यह कानूनन जुर्म है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले सिविल लाइन थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था।