फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notorious Deepak Guhana killed with eight bullets, his companion also got two bullets

Sonipat News: कुख्यात दीपक गुहणा की आठ गोलियां मारकर हत्या, साथी को भी लगीं दो गालियां

Fri, 28 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Notorious Deepak Guhana killed with eight bullets, his companion also got two bullets
फोटो :38: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास युवक की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परि - फोटो : संभल में निकाली गई ​शिव बरात।
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर के पास स्थित ढाबे के बाहर आकर रुके कुख्यात बदमाश दीपक गुहणा की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हमले में दीपक के साथी को भी दो गालियां लगी है। घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दीपक हत्या के मामले में सजायाफ्ता था और मंडाैली (दिल्ली) जेल से पैरोल पर आया हुआ था।
गांव गुहणा निवासी दीपक (38) वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी गांव मुरथल निवासी मंदीप और एक अन्य के साथ वीर सिंह ढाबा कुमासपुर पहुंचे था। कार को दीपक के भाई का दोस्त चला रहा था। बताया जा रहा है कि दीपक तीस हजारी कोर्ट में पेशी भुगतकर निकला था। इसी बीच दीपक के भाई का परिचित दिल्ली से पंजाब जा रहा था। उसने दीपक व मंदीप को दिल्ली के प्रीतमपुरा से अपनी कार में बैठा लिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह वीर ढाबे पर पहुंचे थे। वह कार के अंदर ही बैठे थे कि इसी दौरान आई-20 कार सवार करीब चार-पांच हमलावर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में कार सवार दीपक को करीब आठ गोली मारी गईं। वहीं मंदीप के गले के पास दो गोलियां मारी गईं वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद कार सवार दीपक के भाई के दोस्त उन्हें लेकर अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

कुख्यात संदीप बड़वासनी हत्याकांड में षड्यंत्र रचने में आया था नाम
दीपक गुहणा हत्या, हत्या के षड्यंत्र व लूट समेत करीब 15-16 मामलों में नामजद रहा है। सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। साथ ही कुख्यात संदीप बड़वासनी हत्याकांड में षड्यंत्र रचने में भी उसका आया था। उसकी पानीपत के कुख्यात राकेश उर्फ पंपू से भी दुश्मनी रही है। दीपक की गैंगवार में हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस ने अभी जांच किए जाने की बात कह रही है। साथ ही चर्चा रही कि वारदात के दौरान दीपक गुहणा पक्ष की तरफ से भी फायरिंग की गई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस को भी इसे लेकर कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
गांव कुमासपुर के पास युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। हमले में एक अन्य युवक घायल है। मामले में तथ्य जुटाए जा रहे है। परिजनों के बयान व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


अजीत सिंह, एसीपी, मुरथल

फोटो :38: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास युवक की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परि

फोटो :38: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास युवक की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परि- फोटो : संभल में निकाली गई शिव बरात।

फोटो :38: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास युवक की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परि

फोटो :38: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास युवक की हत्या के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परि- फोटो : संभल में निकाली गई शिव बरात।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed