{"_id":"6902726b0e1f9eb56e077494","slug":"northern-winds-bring-some-relief-from-air-pollution-but-garbage-continues-to-burn-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144475-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उत्तरी हवा ने दिलाई वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत, पर जला रहे कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उत्तरी हवा ने दिलाई वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत, पर जला रहे कूड़ा
Thu, 30 Oct 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत में सहकारी चीनी मिल के साथ कामी रोड किनारे पड़े कूड़े से उठता धुआं। स्रोत: पाठक
सोनीपत। मौसम में परिवर्तन की वजह से बढ़े वायु प्रदूषण से बुधवार को उत्तर दिशा से चली हवा ने जरूरत राहत दिलाई है मगर कूड़ों में लगाई जा रही आग की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। बुधवार को करीब 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा की वजह से 100 पॉइंट का वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
मंगलवार को 343 तक पहुंच चुका एक्यूआई घटकर 244 पर आ गया। हालांकि, अब भी प्रदूषण का स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। अगर ऐसा होता है तो प्रदूषण में और कमी आ सकती है।
वहीं, नवंबर के आरंभ से मौसम के पूरी तरह शुष्क होने का अनुमान जताया गया है। मंगलवार को हवा की रफ्तार घटकर 5 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई थी जिससे एक्यूआई 343 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
फिर से खराब हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक
मुरथल में लगाया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को फिर से खराब हो गया। वायु की गुणवत्ता अभी भी खराब स्थित में बनी हुई है। लोगों को आंखों में जलन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं अभी भी झेलनी पड़ रही हैं।
दिनभर आते-जाते रहे बादल
मौसम में फिर से परिवर्तन हुआ है। दिनभर आसमान में बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली चलती रही। अधिकतम तापमान में कमी आई है तो न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सप्ताह के अंत तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है।
बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
आसमान में छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में इन दिनों गेहूं, सरसों और चने की बुवाई चल रही है। बारिश होती है तो गेहूं की बिजाई प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही धान की कटाई भी अंतिम चरण में है। वातावरण में नमी बढ़ने से धान की गुणवत्ता व भाव पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बनी मौजूदा स्थिति
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक एनसीआर क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं।
उठान में लापरवाही पर निगम सख्त
शहर में सफाई को लेकर स्थिति बेहतर नहीं है। कचरा उठान में देरी हो रही है। ऐसे में लोग कचरे को आग लगा रहे हैं जिससे प्रदूषण फैल रहा है। कचरे का उठान नहीं होने की बढ़ती शिकायतों पर निगम अधिकारी एक्शन में आए हैं। कचरा उठान करने वाली एजेंसी पर लापरवाही को लेकर निगम ने 75 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें पांच हजार रुपये का जुर्माना शुगर मिल के पास कचरा जलाए जाने को लेकर है। हालांकि, निगम अधिकारियों ने कचरे में लगी आग को बुझाने की जहमत नहीं उठाई। कचरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है जिसके चलते वहां आग सुलग रही है।
सफाई को लेकर कोताही सहन नहीं होगी। नियमित कचरा उठान के निर्देश दिए गए है। कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है। लापरवाही पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। लोगों से अपील है कि कचरे में आग न लगाए। कचरा उठान नहीं होने पर निगम को जानकारी दें।
सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम