{"_id":"6406db7abd81d83e860c9bb9","slug":"nia-raid-in-sonipat-and-yamunanagar-to-curb-gangsters-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए NIA सख्त, सोनीपत और यमुनानगर में रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए NIA सख्त, सोनीपत और यमुनानगर में रेड
Tue, 07 Mar 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:07 PM IST
सार
हरियाणा में एनआईए व सोनीपत सीआईए-2 की संयुक्त टीम सोनीपत के गांव बसौदी में पहुंची और यहां पर राजेश उर्फ मोटा के घर दस्तक दी। आरोप है कि शराब व्यापारी राजेश लारेंस बिश्नोई गैंग को टेरर फंडिंग करता है। संयुक्त टीम ने यहां राजेश उर्फ मोटा की संपत्ति को सील किया।
विज्ञापन
मौके पर रेड के दौरान एनआईए की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के एनआईए सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) गैंगस्टरों एवं उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है। मंगलवार को सुबह ही एनआईए व सोनीपत सीआईए-2 की संयुक्त टीम सोनीपत के गांव बसौदी में पहुंची और यहां पर राजेश उर्फ मोटा के घर दस्तक दी।
विज्ञापन
टेटर फंडिग का आरोप
आरोप है कि शराब व्यापारी राजेश लारेंस बिश्नोई गैंग को टेरर फंडिंग करता है। संयुक्त टीम ने यहां राजेश उर्फ मोटा की संपत्ति को सील किया। साथ ही उनके जानकारों से पूछताछ भी की। यहां बता दें कि एनआईए राजेश उर्फ मोटा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए के केस नंबर आरसी 39/2022 /एनआईए/डीएलआई के तहत राजेश की संपत्ति को सील किया है। साथ ही उसके घर के बाहर नोटिस भी लगाया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर काला राणा के घर भी रेड
इधर एनआईए ने यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर में भी एक बार फिर से रेड की है। नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी यानी एनआईए की टीम ने सिरसा में एक बार फिर दस्तक दी है। एनआईए टीम मंगलवार को जिला के गांव तख्तमल पहुंची। इस दौरान गैंगस्टर के घर पर जाकर नोटिस चिपकाए हैं। इस नोटिस में कहा गय है कि प्रॉपर्टी अटैच की जाती है।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की रेड के बार हड़कंप की स्थिति है। इस दौरान पुलिस की टीमें भी तैनात रही। बताया जा रहा है कि नोटिस में कहा गया है कि अब गैंगस्टर जग्गा या उसक परिवार कोई भी प्रॉपर्टी बेच नहीं सकेगा।