फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Lok Adalat will be held on 12th July

Sonipat News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 जुलाई को लगेगी

Tue, 08 Jul 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on 12th July
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष वाणी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 12 जुलाई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर के अलावा गोहाना, गन्नौर खरखौदा न्यायिक परिसर में भी इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता लाने के लिए 7 से 11 जुलाई तक हेल्प डेस्क लगाए जा रहे हैं। जिला कोर्ट परिसर, बस अड्डा, जिला नागरिक अस्पताल व रेलवे स्टेशन पर पैरा लीगल वॉलंटियर राजकंवर व अन्य के नेतृत्व में हेल्प डेस्क लगाए जा रहे हैं ताकि आम जन राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सके।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस, बिजली और पानी के बिल, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटना मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन व्यक्तियों के केस न्यायालय में लंबित हैं वे संबंधित न्यायालय में जाकर अपने केसों को प्री लोक अदालत या 12 जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाकर उनका निपटारा करवाएं। अधिक जानकारी व किसी भी अन्य सहायता के लिए जिला एडीआर सेंटर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर या हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 या नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed