{"_id":"65d39d992149098faa032ad7","slug":"najafgarh-defeated-sonipat-in-open-shooting-volleyball-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114054-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओपन शूटिंग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में नजफगढ़ ने सोनीपत को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओपन शूटिंग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में नजफगढ़ ने सोनीपत को किया पराजित
Mon, 19 Feb 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11. सोनीपत के गन्नौर में ओपन शूटिंग वालीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्या
गन्नौर। खेड़ी रोड स्थित खेल मैदान में युवा स्पोर्ट्स क्लब, गांधी नगर की ओर से प्रथम ओपन शूटिंग वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से आईं 40 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली की नजफगढ़ की टीम ने सोनीपत टीम को करारी शिकस्त दी।
नजफगढ़ ने सोनीपत को 21-10 अंकों से मात देकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में जयपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे देवा सोसाइटी के संस्थापक देवेंद्र कादियान ने विजेता, उप विजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इन्होंने कहा कि खेल में एक टीम की जीत तो दूसरी की हार निश्चित है, लेकिन खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना। उन्हें अपनी हार को जीत में बदलने के लिए और मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहकर खेलों में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन पर युवा स्पोर्ट्स क्लब ने देवेंद्र कादियान को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार जताया। इस दौरान नेत्रपाल रापरिया, योगेश रापरिया, सुनील रापरिया, मोनू, विजय देशवाल, पवन रापरिया, सुनील पहल, अनिल आदि मौजूद रहे।