फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   My heartfelt wish is that the country's players win more medals than me: Mary Kom

मेरी दिली इच्छा मुझसे ज्यादा पदक जीते देश के खिलाड़ी : मैरीकॉम

Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
My heartfelt wish is that the country's players win more medals than me: Mary Kom
फोटो :39: गांव खेवड़ा स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों स
सोनीपत। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता व मुक्केबाजी में आठ बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि देश के खिलाड़ी मुझसे भी ज्यादा पदक जीतें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता पाने का एक ही मंत्र है परिश्रम। मेरी तरह तैयारी करें और मेहनत में कभी कोई कसर न छोड़ें। वर्तमान में तो खिलाड़ियों को स्कूल स्तर पर भी बेहतर सुविधा मुहैया है, ऐसे में सफलता की तरफ एकाग्रचित होकर बढ़ने से जीत तय हो जाती है। वह रविवार शाम को गांव खेवड़ा स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। स्कूल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित पावर अप विद लीजेंड्स और स्किल अप विद लीजेंड्स खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। मैरीकॉम ने ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों में वर्तमान में सभी बेहतर सुविधा उपलब्ध हैं। इससे देश के खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हमारे समय में उत्कृष्ट सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब तो स्कूल स्तर पर खेलों को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरी दिल से इच्छा है कि खेलों में भारत लगातार आगे बढ़ता रहे। ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल के वीपी अकादमिक सुधा राजमोहन ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ते हैं, बल्कि जीवन कौशल भी सिखाते हैं। यह अमूल्य हैं। हमारे संस्थानों में हम स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम, योग और ध्यान, ताइक्वांडो पर आधारित व्यक्तिगत आहार चार्ट के माध्यम से समग्र विकास प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed