फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Muskan wins first place in the Sanskrit shloka recitation competition.

Sonipat News: संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम

Fri, 28 Aug 2026 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Muskan wins first place in the Sanskrit shloka recitation competition.
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 'संस्कृत दिवस' के उपलक्ष्य में हुई 'संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोग
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संस्कृत भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा और रुचि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऊषा दहिया ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्राओं को संस्कृत भाषा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि संस्कृत भारत की प्राचीन एवं समृद्ध भाषाई परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर है। उन्होंने छात्राओं से संस्कृत भाषा के अध्ययन, प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम में एम.ए. साइकोलॉजी की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम द्वितीय वर्ष की प्राची द्वितीय तथा बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं आंचल और पायल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. ऊषा दहिया ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर आगामी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती नवीन और डॉ. मनीषा ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम की संयोजिका संस्कृत विभागाध्यक्ष श्रीमती नवीन रहीं। इस अवसर पर डॉ. आशा रानी, डॉ. किरण, डॉ. नीलम, डॉ. प्रवेश और डॉ. सीमा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed