फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murthal univarcity

मुरथल यूनिवर्सिटी में एक छात्र, एक पौधा सिस्टम लागू होगा, ईको फ्रैंडली क्लब भी बनेगा

Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
murthal univarcity
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में पर्यावरण को बचाने के लिए बड़ी मुहिम शुरू हो रही है। यूनिवर्सिटी में एक छात्र-एक पौधा व्यवस्था लागू होगी और हर छात्र को एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करनी होगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में ईको फ्रेंडली क्लब भी बनाया जाएगा, जिसमें चार प्रोफेसरों की कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद क्लब में शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी शामिल हो सकेंगे। इस तरह से विश्वविद्यालय में बड़े स्तर पर मुहिम को शुरू कर रही है, जिसकी पूरी योजना बनाकर काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में शुरू हो रही मुहिम के तहत एक छात्र को एक पौधा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा और यूनिवर्सिटी में हर छात्र से एक पौधा लगवाया जाएगा। इस तरह 6 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे और इसके लिए पहले चरण में एक हजार पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है, जिसके लिए यूनिवर्सिटी में जगह चिह्निनत करके पौधे लगाने के लिए गड्ढे खुदाई का काम शुरू हो गया है। अभियान के तहत छात्रों को जागरूक भी किया जाएगा कि वे जब तक विवि में पढ़ाई करेंगे, उस समय तक पौधे की देखरेख करनी होगी। जिससे वह पौधा पानी की कमी से सूख नहीं सके तो उसे कोई तोड़ भी नहीं सके। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि लगभग एक साल में पौधा बड़ा होने लगता है और उसके बाद देखरेख कम होने पर भी वह बढ़ सकता है।
विज्ञापन

ईको फेंडली क्लब चलाएगा अभियान
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में एक ईको फ्रेंडली क्लब भी बनाया जा रहा है। जिसमें डॉ. एसके जरियाल की अध्यक्षता में चार प्रोफेसरों की कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद क्लब से कोई भी जड़ सकता है, जिसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों के अलावा विद्यार्थी हो सकते हैं। जिससे क्लब के सहारे पर्यावरण बचाने के लिए अभियान चलाए जा सकें। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि पेड़ों से प्रदूषण कम होगा और जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ वातावरण की इस समय सबसे ज्यादा जरूरत
यूनिवर्सिटी में पर्यावरण बचाने के लिए मुहिम शुरू हो रही है, जिसमें पहले चरण में एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। यहां ईको फ्रेंडली क्लब भी बनाया जाएगा। इस समय लोगों को जीवन में सबसे ज्यादा स्वच्छ वातावरण की जरूरत पड़ेगी और उसके लिए पौधे लगाना जरूरी है। इसको देखते हुए ही विवि ने इस योजना पर काम शुरू किया है।
प्रो. राजेंद्र अनायत, कुलपति मुरथल विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed