फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder of driver

टिकट लेने के झगड़े में हुई थी आरटीवी चालक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
murder of driver
नरेला। बवाना थाना क्षेत्र में औचंदी के पास बुधवार को आरटीवी चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह टिकट लेने को लेकर हुआ झगड़ा बताया गया है। झगड़ा डीटीसी बस के अंदर हुआ था।
विज्ञापन

विदित रहे कि बुधवार को पुलिस ने औचंदी गांव के एक खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। व्यक्ति की पहचान रोहतक के गांव चुलियाना निवासी राजकुमार के रूप में हुई। मृतक के माथे पर चोट के निशान थे तथा गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के इस ब्लाइंड केस की जांच के लिए बवाना थाना प्रभारी धर्मदेव के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के दिन राजकुमार औचंदी बॉर्डर से डीटीसी की बस में सवार हुआ था। साथ ही यह भी पता चला कि उसी जगह से सवार होने वाले तीन युवकों का उससे झगड़ा हुआ था। युवकों का झगड़ा डीटीसी बस परिचालक के साथ हुआ था। जिससे युवकों ने टिकट लेने से मना कर दिया था। इसी बीच राजकुमार बस परिचालक के पक्ष में बोल पड़ा था। जिस पर युवकों ने परिचालक को छोड़कर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। थोड़ी ही देर में बस औचंदी गांव पहुंची। यहां पहुंचकर तीनों युवकों न राजकुमार को जबरन बस से उतार लिया था। जिसका पता लगने पर झगड़ा करने वालों की औचंदी गांव में तलाश की गई। तीनों उसी गांव के निवासी निकले। उनकी पहचान इंद्रजीत, सुमित और अमित के रूप में हुई है। तीनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उस दिन डीटीसी के परिचालक के साथ झगड़े में राजकुमार के परिचालक का पक्ष लेने पर हत्या कर दी थी। उसकी कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed