फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder accused's mutilated body found inside the house

Sonipat News: घर के अंदर क्षत-विक्षत मिला हत्यारोपी का शव

Fri, 16 Aug 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Murder accused's mutilated body found inside the house
गोहाना गांव बुटाना में युवक का शव घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। युवक हत्या समेत छह मामलों में नामजद रहा है। वह घर में अकेला रहता था। उनकी मां अपनी बेटी के पास गोहाना में रह रही हैं। पड़ोस के लोगों ने घर से बदबू आने पर बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


गांव बुटाना निवासी प्रदीप (26) का शव वीरवार को उनके घर के अंदर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पड़ोस के लोगों को घर से बदबू आई तो पुलिस टीम को अवगत कराया। सूचना के बाद बरोदा थाना प्रभारी लाल सिंह, बुटाना चौकी प्रभारी और सीआईए गोहाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। प्रदीप का शव मुंह के बल घर के अंदर जमीन पर पड़ा था। वहां खून बिखरा हुआ था। टीम ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। प्रदीप के शव पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप घर में अकेला रहता था। प्रदीप की बहन शादीशुदा हैं और गोहाना में रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


छह मामलों में नामजद था प्रदीप

प्रदीप पर जनवरी, 2018 में शहर थाना गोहाना में हत्या की कोशिश व अवैध शस्त्र अधिनियम, जनवरी, 2018 में शहर थाना गोहाना में अवैध शस्त्र अधिनियम, मई, 2019 में बरोदा थाना में लूट व चोरी का मुकदमा दर्ज था। वहीं पानीपत के चांदनी बाग में जुलाई, 2020 में अवैध शस्त्र अधिनियम, जनवरी, 2021 में थाना सदर गोहाना में लूट व जनवरी, 2021 में सदर गोहाना में हत्या के मामले में नामजद रहा था। जिनमें वह जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का शव घर के अंदर मिला है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

-इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed