फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections: Two for the post of chairman in Gohana and 36 candidates nominated for the post of councilor

निकाय चुनाव : गोहाना में चेयरमैन पद के लिए दो तो पार्षद पद के लिए 36 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Sat, 04 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Two for the post of chairman in Gohana and 36 candidates nominated for the post of councilor
निकाय चुनाव के लिए गोहाना और गन्नौर में नामांकन प्रक्रिया जारी है। गोहाना में शुक्रवार को चेयरमैन पद के लिए दो तथा पार्षद पद के लिए 36 प्रत्याशियों व गन्नौर में चेयरमैन पद के लिए पूर्व चेयरमैन समेत चार व पार्षद पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। लेकिन कुंडली नपा चुनाव के लिए अभी तक कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। चार जून को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। कुंडली नपा चुनाव के लिए सोनीपत एसडीएम कार्यालय में नामांकन किए जाने हैं।
विज्ञापन

एसडीएम एवं नगर परिषद चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को चेयरमैन पद के लिए 2 और पार्षद पद के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक चेयरमैन पद के लिए 3 व पार्षद पद के लिए 48 प्रत्याशीन अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए शुक्रवार को प्रतीक लठवाल व जोरावर सिंह ने नामांकन किए। वहीं पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-1 से रुचि व ज्योति, वार्ड नंबर-2 से कविता व ज्योति, वार्ड नंबर-3 से साहब राम व अन्नू दिलावर, वार्ड नंबर- 4 से रामकरण व सुरेश कुमार, वार्ड नंबर-6 से राजबाला व सुनीता देवी, वार्ड नंबर-7 से राजेश व अमन सिंगला, वार्ड नंबर-8 से आजाद सिंह, वार्ड नंबर-9 से मुकेश कुमार, वार्ड नंबर-11 से अंजू, वार्ड नंबर-12 से सुषमा व रमेश कुमार, वार्ड नंबर-13 से रितु व संगीता, वार्ड नंबर-14 से विजय व गोविंद सिंह, वार्ड नंबर-15 से ऋषिराज, अंजू, बिंदु व पारुल, वार्ड नंबर- 16 से प्रदीप कुमार, वार्ड नंबर-17 से अमरजीत, वार्ड नंबर-19 से रतन सिंह व कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर-20 से सुषमा, वार्ड नंबर-21 से सुनील दत्त, पवन कुमार, संदीप व सुनील कुमार, वार्ड नंबर-22 से मनीषा रानी और वार्ड नंबर 23 से सज्जन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो प्रत्याशी समेत चार ने चेयरमैन और 29 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए किए नामांकन
गन्नौर। नगरपालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र दून ने बताया कि नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। इनमें पूर्व चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा, इनेलो से धीर सिंह पंवार, सुनील पंवार व पूनम ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं पार्षद पद के 29 प्रत्याशियों ने भी नामांकन किए हैं। शुक्रवार सुबह ही नामांकन दाखिल करने वालों की लाइन लग गई थी।
नामांकन करने का आखिरी दिन आज
निकाय चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन करने का आखिरी दिन है। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को सुबह 11:30 बजे के बाद की जाएगी। उम्मीदवार 7 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। उसी दिन उम्मीदवारों को 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान के लिए 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। 22 जून को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी व उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

भाजपा ने गोहाना नप से रजनी विरमानी, गन्नौर नपा से अरुण त्यागी व कुंडली नपा में शिमला देवी को दिया टिकट
भाजपा ने काफी इंतजार के बाद शुक्रवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए। गोहाना से पूर्व चेयरपर्सन रजनी विरमानी को टिकट दिया है। वहीं गन्नौर नपा से पूर्व पार्षद अरुण त्यागी और कुंडली नपा में शिमला देवी को चेयरमैन पद के लिए टिकट मिला है। गोहाना में लोसुपा से अरुण कुमार दो दिन पहले ही अपना नामांकन दाखिल चुके हैं। वहीं इनेलो से धीर सिंह पंवार ने गन्नौर में शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed