फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motorcyclists made a car stop by pretending the tire was punctured, then snatched an elderly person's purse and fled.

Sonipat News: टायर पंक्चर होने का झांसा देकर रुकवाई कार, बुजुर्ग का पर्स छीनकर भागे बाइक सवार

Wed, 01 Jul 2026 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclists made a car stop by pretending the tire was punctured, then snatched an elderly person's purse and fled.
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव चौहान जोशी के पास बाइक सवार झपटमारों ने एक बुजुर्ग महिला से एक लाख रुपये की नकदी रखा पर्स झपट लिया और भाग गए। झपटमारों ने टायर पंक्चर होने का झांसा देकर कार रुकवाया था। एक सप्ताह पहले भी इसी तरह कुमासपुर के पास एक अन्य महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अंबाला के रानीबाग की रहने वाली सुमन जैन ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह सोमवार को कार से दिल्ली एम्स गई थी। वहां से रात को वापस अंबाला लौट रही थीं। जब वह चौहान जोशी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक आए और इशारा कर कार पंक्चर होने की बात कही।
विज्ञापन

जब उन्होंने कार रुकवाकर शीशा नीचे किया तो युवक उनके पास आ गए। इसी दौरान एक युवक ने उनकी गोद में रखा पर्स झपट लिया और भाग निकले। पर्स में एक लाख रुपये, उनका डेबिट कार्ड व घर की चाबियां थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से तेज गति से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

एक सप्ताह में दूसरी वारदात
इससे पहले 23 जून को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी रामशरण कलसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ कार में दिल्ली जा रहे थे। एनएच-44 पर कुमासपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार में पंक्चर होने का इशारा कर गाड़ी रुकवाने के बाद उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया था। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नकदी थी। सप्ताह में एक ही तरह की दूसरी वारदात से एक ही गिरोह की तरफ से घटना को अंजाम देने का शक है।



महिला का पर्स छीनने की जानकारी मिली थी। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द झपटमारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed