फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother-Daughter started Spread Smile free school together

मां-बेटी ने मिलकर शुरू की स्प्रेड स्माइल निशुल्क पाठशाला

Thu, 12 May 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mother-Daughter started Spread Smile free school together
सेक्टर-23 में अपने घर पर स्प्रेड स्माइल नि:शुल्क पाठशाला खोलने वाली मां-बेटी बच्चों के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
शिक्षा से वंचित बच्चों को तीन साल से शिक्षा की डगर पर लाने का काम कर रहे स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की मुहिम को मां-बेटी ने और मजबूती प्रदान की है। मां-बेटी ने मिलकर सेक्टर-23 में स्प्रेड स्माइल नि:शुल्क पाठशाला शुरू की है।
विज्ञापन

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन तीन वर्षों से विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क पाठशाला खोलकर बच्चों को शिक्षित कर रहा है। संस्था की सदस्य उदिशा ने इस मुहिम को मजबूती देते हुए अपनी मां के साथ नि:शुल्क पाठशाला खोली है। उदिशा कॉलेज की छात्रा है, जबकि उनकी माता शिक्षिका हैं। दोनों मां-बेटी ने उत्साह के साथ अपने आसपास के क्षेत्र में बच्चों को एकत्रित किया और अपने घर पर उनको पढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि सेक्टर 23 में नि:शुल्क पाठशाला खोलने का काफी समय से इंतजार चल रहा था। जरूरत थी एक ऐसे व्यक्ति की, जो इसे अपना कर्त्तव्य समझ कर आगे बढ़े। इस कार्य का जिम्मा संस्था की सदस्य उदिशा व उनकी माता ने उठाया है। दोनों दो महीने से बच्चों को शिक्षा, संस्कार, खेल, नृत्य के माध्यम से बच्चों में लगन जगा रही हैं। इसके लिए सप्ताह में दो दिन 3-3 घंटे का समय देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-23 के आसपास के जुड़े संस्था के अन्य सदस्य भी अब वहां पहुंचने लगे हैं। नितिन जैन ने बताया कि धीरे-धीरे यह कारवां आगे बढ़ रहा है। संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नि:शुल्क पाठशाला खोलकर बच्चों के अंदर की प्रतिभाओं को निखारना, उनको उन गतिविधियों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed