{"_id":"65454893ace7ac76990e185b","slug":"monthly-tax-collection-in-october-was-2269-percent-more-than-last-year-sonipat-news-c-197-1-snp1003-8876-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अक्तूबर में गत वर्ष से मासिक कर संग्रह 22.69 फीसदी ज्यादा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अक्तूबर में गत वर्ष से मासिक कर संग्रह 22.69 फीसदी ज्यादा रहा
Sat, 04 Nov 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35. सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में खरीदारी के लिए काफी संख्या में पहुंचे लोग। संवाद
सोनीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। ऐसे में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। अक्तूबर में त्योहारी सीजन के दौरान पिछले वर्ष से 22.69 फीसदी ज्यादा कर संग्रहण हुआ। पिछले वर्ष अक्तूबर में आबकारी एवं कराधान विभाग को 270 करोड़ रुपये कर संग्रहण हुआ था जो इस साल अक्तूबर में बढ़कर 333 करोड़ रुपये हो गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिवाली व छठ पूजा पर्व के नजदीक आने पर नवंबर में खरीदारी में ओर तेजी आएगी।
दिवाली, छठ पूजा पर्व और इसके बाद शादी विवाह का सीजन शुरू होने से नवंबर में और अधिक जीएसटी संग्रह की उम्मीद है। यह महीना उत्पादन से लेकर खरीद व बिक्री तक के लिए अनुकूल समय माना जाता है। ऐसे में आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से लोगों को करदाताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिससे वह समय पर कर जमा करा सके। साथ ही अधिकारी बाजारों में जाकर दुकानदारों व लोगों को खरीदारी के दौरान बिल जरूर लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिससे लोग जागरूक होकर बिल ले सके। लोगों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार की ओर से मेरा बिल मेरा अधिकार एप भी लांच कर रखा है। इस एप पर लोग अपने बिलों को अपलोड कर सकें।
आबकारी एवं कराधान विभाग को पिछले साल अक्तूबर में 270 करोड़ रुपये कर संग्रह मिला था। इस बार अक्तूबर में जमकर खरीदारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप अक्तूबर में 333 करोड़ रुपये कर संग्रह के रूप में मिला। यह बढ़ोतरी 22.69 फीसदी दर्ज की गई। डीईटीसी समीर यादव ने अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि कारोबारियों को जीएसटी जमा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए डीटीआई अनिल गुप्ता के नेतृत्व में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। साथ ही व्यापारियों व कारोबारियों को फार्म जीएसटी 3बी दाखिल करने की अंतिम तिथि यानी हर माह 20 तारीख तक रिटर्न जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी हो रही है। जिसके चलते सरकार के खजाने में अक्तूबर में मासिक कर संग्रह 22.69 फीसदी ज्यादा मिला है। नवंबर में मासिक कर संग्रहण में बढ़ोतरी होने की संभावना है। -संगीता डबास, ईटीओ एवं जीएसटी नोडल अधिकारी, सोनीपत।