फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Model Station Sonipat: Plants of vertical garden have withered, beauty is no longer visible

मॉडल स्टेशन सोनीपत : मुरझा गए वर्टिकल गार्डन के पौधे, अब नहीं दिखती सुंदरता

Mon, 23 Sep 2024 08:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Model Station Sonipat: Plants of vertical garden have withered, beauty is no longer visible
सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। इसके विपरीत रेलवे स्टेशन पर बनाए गए वर्टिकल गार्डन की सुंदरता मुरझाने लगी है। स्टेशन के सुंदरीकरण व यात्रियों को हरियाली भरा नजारा देने के उद्देश्य से रेलवे ने वर्ष 2022 में वर्टिकल गार्डन का निर्माण करवाया था। अब वर्टिकल गार्डन अनदेखी का शिकार हो रहा है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री हरियाली का दीदार कर सकें और सोनीपत स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लग सकें, इसी उद्देश्य से रेलवे उच्चाधिकारियों ने वर्ष 2022 में ए ग्रेड में शामिल स्टेशन की सूरत संवारने का निर्देश दिए थे। सुंदरीकरण के लिए स्टेशन के परिसंचारी क्षेत्र (सर्कुलेटिंग एरिया) में मुख्य प्रवेश द्वार के पास वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया था। सुरक्षा के लिहाज से वर्टिकल गार्डन को ऊपरी तरफ बनाया गया था। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए छोटे गमलों व सुंदर पौधों से सजाया गया था। इस कार्य को एक माह में पूरा करने के साथ करीब 80 हजार रुपये खर्च किए गए थे। गार्डन की देखरेख का जिम्मा स्थानीय अधिकारियों को सौंपा गया था।
विज्ञापन

वर्टिकल गार्डन तैयार होने के बाद यह कई माह तक यात्रियों व यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। रात के समय लाइटों से जगमग होने के बाद गार्डन मनोहारी दृश्य उत्पन्न करता था। अब देखरेख के अभाव में इन गमलों में लगे विभिन्न फूलों की प्रजातियों के पौधे सूख चुके हैं। साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है। ऐसे में वर्टिकल गार्डन अपनी सुंदरता को खो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट से टूट रही लाइटें
रेलवे स्टेशन पर वर्टिकल गार्डन तैयार होने के बाद यहां आई लव सोनीपत नाम से सेल्फी प्वाइंट तैयार करवाया गया था। सुंदर लाइटों के बीच यात्री वर्टिकल गार्डन की सीढ़ियों पर बैठकर परिवार व दोस्तों के साथ सेल्फी लेते थे। सेल्फी प्वाइंट के रूप में नजारा आकर्षण का केंद्र बनने लगा था। इसके बाद सेल्फी प्वाइंट पर लगी लाइटें टूट रही हैं। इसके पार्ट गायब होने लगे हैं। इस पर कोई ध्यान नहीं है।

प्रवेश द्वार पर बने बगीचे की भी नहीं सुध

सोनीपत स्टेशन की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए वर्ष 2023 में मुख्य प्रवेश द्वार के सामने विभिन्न पौधों की प्रजातियों से बगीचा तैयार करवाया गया था। इससे स्टेशन की शोभा और बढ़ गई थी। सुरक्षा को देखते हुए चारों ओर ग्रिल भी लगवाई गई थी। देखरेख के बिना गमलों में लगे पौधे सूखने लगे हैं।


सोनीपत स्टेशन पर फिलहाल भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद वर्टिकल गार्डन को फिर से सजाया जाएगा। पौधों व लाइटिंग सिस्टम पर भी ध्यान दिया जाएगा।

- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed