फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Missing two days of student murder

दो दिन से लापता छात्र की हत्या

Sun, 14 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 14 Sep 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार देर शाम खरखौदा थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव हलालपुर की बणी में एक किशोर का शव पड़ा है। सूचना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में शव की शिनाख्त मूलरूप से गांव माल्हा माजरा फिलहाल अस्थल कॉलोनी, बवाना, दिल्ली निवासी हेमंत (14) पुत्र सतीश के रूप में हुई।

सेना से सेवानिवृत्त सतीश फिलहाल अपने ससुराल बवाना में मकान लेकर रह रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जहां शव के क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार तीसरे पहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


हेमंत बृहस्पतिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। जिसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने मामले को लेकर बवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में गुमशुदगी का मामला दर्ज है। वहीं बवाना थाना पुलिस का मानना है कि मामला रंजिश का हो सकता है। हत्यारों का इरादा संभवत: लाश को दबा देने का था पर किसी कारण से वे ऐसा नहीं कर पाए। परिजनों का आरोप है कि बवाना थाना पुलिस ने हेमंत को तलाशने की कोशिश ही नहीं की। वरना संभव था कि उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर, गर्दन व चेहरे पर मिले तेजधार हथियार के निशान
हेमंत की गर्दन, चेहरे और सिर पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। किशोर की शिनाख्त न हो सके, इसलिए उसके आधे चेहरे को क्षत-विक्षत किया गया है। शव से पहनी गई कमीज गायब है। वह मात्र पैंट पहने था। पैंट में लगी लव-कुश इंटरनेशनल स्कूल की बेल्ट से शव की शिनाख्त हेमंत के रूप में हुई।

बणी में खोदा गया था गड्ढा
जिस स्थान पर हेमंत का शव मिला है उसके पास ही गड्ढा खोदा गया था। जिससे लगता है कि वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों ने शव को मिट्टी में दबाने का षड्यंत्र रचा था। किसी के आने की आहट पाकर हमलावर फरार हो गए। शव के पास तक फोर-व्हीलर गाड़ी के पहियों के निशान भी मिले हैं। थाना खरखौदा पुलिस का कहना है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने बाद शव को यहां लाकर दफनाने का प्रयास किया गया है।
घर से निकलने के बाद हो गया था लापता
शनिवार को सिविल अस्पताल, सोनीपत में पहुंचे हेमंत के मामा रवींद्र ने बताया कि मूलरूप से गांव माल्हा माजरा, सोनीपत निवासी हेमंत पुत्र सतीश बवाना में अपने मामा रवींद्र के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। क्षेत्र के लवकुश इंटरनेशनल स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र हेमंत की मां सरोजबाला गुरुवार दिन में जब फीस जमा करने स्कूल गई तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं पहुंचा। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज से साफ है कि वह स्कूल नहीं पहुंचा।  
शुक्रवार सुबह दर्ज हुई गुमशुदगी
हेमंत के बृहस्पतिवार सुबह घर से स्कूल जाने के बाद करीब एक घंटे बाद उसकी मां सरोजबाला फीस जमा करने के लिए स्कूल पहुंची थी। जहां उसे पता लगा कि हेमंत स्कूल ही नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। सारा दिन तथा देर रात तक परिजन उसकी खोज करते रहे, न मिलने पर अगले दिन शुक्रवार सुबह उसकी गुमशुदगी बवाना थाना में दर्ज करवाई गई।
इकलौता पुत्र था हेमंत
हेमंत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सतीश की अब एक बेटी ही बची है जो हेमंत से बड़ी है। पिता सतीश ने बताया कि उसका सब कुछ ही लूट गया है।
पुलिस को ग्रामीणों ने दी सूचना
शुक्रवार शाम जब ग्रामीण घूमने के लिए खेतों की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि एक किशोर का शव पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहां से खरखौदा थाना सूचना दी गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि हलालपुर की बणी में शव पड़ा है। जिसे कब्जे में लिया गया है। शव दिल्ली के बवाना से लापता छात्र का है। वहां छात्र की गुमशुदगी का पहले से ही मामला दर्ज है। इसकी सूचना बवाना पुलिस को दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। आगामी कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी।’

-अजीत सिंह, डीएसपी
हेमंत की गुमशुदगी की शिकायत की गई थी
हेमंत की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। जिस पर मामला शुक्रवार को दर्ज कर लिया गया था। वह अक्सर गांव माल्हा माजरा में रह रहे अपने दादा-दादी के पास चला जाता था। जिससे यह नहीं कहा जा सकता था कि उसकी हत्या दिल्ली क्षेत्र में हुई है। जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-रंजीत ढाका, एसएचओ, बवाना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed