फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: Voting will be done at 268 booths, 450 EVMs and control units reached Sonipat

मेयर उप चुनाव : 268 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, सोनीपत पहुंची 450 ईवीएम व कंट्रोल यूनिट

Thu, 19 Dec 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: Voting will be done at 268 booths, 450 EVMs and control units reached Sonipat
फोटो 04: सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय में कैंटर से ईवीएम से भरे बॉक्स उतारते कर्मी। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। राज्य चुनाव आयोग की ओर से मेयर उप चुनाव की तैयारियों के आदेश जारी होते ही नगर निगम क्षेत्र में सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। मेयर का उप चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता व निगम पार्षद लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं। इस बार 268 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव कराने के लिए हिसार से 450 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व कंट्रोल यूनिट मंगवाकर सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय में रखवा दी गई हैं।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग ने हिसार से ईवीएम सोनीपत लाने के लिए आदेश जारी किए थे। 450 ईवीएम को सुरक्षा में लाया गया और गोहाना रोड स्थित सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय में रखवाया गया है। हिसार से ईवीएम व कंट्रोल यूनिट लाने के लिए कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग व सहायक नगर योजनाकार अमित कौशिक की ड्यूटी लगाई गई थी। गौरतलब है कि सोनीपत नगर परिषद को जुलाई 2015 में नगर निगम बनाया गया था। नगर निगम में आसपास के 26 गांवों को शामिल किया गया था। लोगों के विरोध किए जाने के बाद सरकार ने वर्ष 2018 में 13 गांवों को निगम से बाहर करना पड़ा था। इसके बाद दोबारा वार्डबंदी कराई गई थी। नगर निगम का चुनाव पहली बार दिसंबर 2020 में कराया गया था। इसमें 245 बूथों पर वोट डाले गए थे। इसमें कांग्रेस के टिकट पर निखिल मदान जीत हासिल कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मेयर निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद विधायक बन गए। अब नगर निगम में मेयर का पद खाली है। राज्य चुनाव आयोग ने मेयर का उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। उप चुनाव 268 बूथों पर कराया जाएगा। इसके चलते निगम अधिकारियों की तरफ से खाका तैयार किया जा रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को होना है।
विज्ञापन

तैयारी में जुटी पार्टियां
निगम चुनाव को लेकर पार्टियां भी तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए मेयर के उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी ने अक्तूबर में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाई थी, जिससे भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नजर मेयर के पद पर है, जिनके पास विधानसभा चुनावों में टिकट पाने का अवसर नहीं था। वहीं कांग्रेस भी मेयर पद के लिए प्रयास कर रही है। पिछले चुनाव में निखिल मदान ने कांग्रेस के चिह्न पर ही चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। ऐसे में कांग्रेस फिर से नगर निगम मेयर की कुर्सी पर काबिज होने के लिए तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस बार 268 बूथों पर मेयर उप चुनाव के लिए शहर के मतदाता अपना वोट डालेंगे। हिसार से सोनीपत में 450 ईवीएम व कंट्रोल यूनिट मंगवा ली है। मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।
- हरदीप सिंह, उप निगमायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed