फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maruti handed over gambling to ITI, students protested

Sonipat News: मारुति को सौंपी जुआं आईटीआई, विरोध में उतरे विद्यार्थी

Wed, 02 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Maruti handed over gambling to ITI, students protested
सोनीपत के गांव जुआं के विद्यार्थी व ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय में रोष जताते हुए। संवाद
सोनीपत। जुआं गांव में स्थित मास्टर अतुल्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विशेषज्ञ तैयार करने का जिम्मा कार निर्माता कंपनी मारुति को सौंपा जा रहा है। इस फैसले के विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। मंगलवार को जुआं गांव के पूर्व सरपंच के नेतृत्व में आईटीआई जुआं में पढऩे वाले विद्यार्थी सोनीपत के लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे और नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने मांग की है कि जुआं आईटीआई का दर्जा सरकारी आईटीआई का ही बनाए रखे। ग्रामीणों ने बताया कि जुआं गांव में आईटीआई के लिए पंचायत ने जमीन निशुल्क पट्टे पर दे रखी है। जुआं आईटीआई में जुआं के साथ ही माहरा, सिटावली, चिटाना, भटाना, रहमाणा, जाजी, चटिया, सलीमपुर ट्राली, नैना तातारपुर, करेवड़ी, रोलद आदि गांवों के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की मंशा आईटीआई को मारुति कंपनी को ट्रांसफर करने की है। ऐसे में आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों को गोहाना या सोनीपत आईटीआई में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गोहाना और सोनीपत आईटीआई विद्यार्थियों के लिए काफी दूर हो जाएगी। आने-जाने में छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा समय में आईटीआई में पढऩे वाले बच्चों को नाममात्र फीस चुकानी पड़ रही है, लेकिन अगर इसका निजीकरण हो गया तो दूसरे आईटीआई की तरह ही हजारों रुपये फीस चुकानी पड़ेगी। क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों पर अतिरिक्त बोझ होगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर आईटीआई को निजी कंपनी को सौंपा गया तो पूरा गांव विरोध करेगा। आसपास के गांवों की पंचायतें भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ खड़ी हो जाएगी। इस दौरान राजेश, संजय, सत्यवान, संदीप, राजेश, संदीप, अनुज, रमेश आदि मौजूद रहे।

सोनीपत के गांव जुआं के विद्यार्थी व ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय में रोष जताते हुए। संवाद

सोनीपत के गांव जुआं के विद्यार्थी व ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय में रोष जताते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed