फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man killed in road accident at KMP in Sonipat of Haryana

Sonipat: जानलेवा बना कोहरा, KMP पर खड़े ट्रक में कैंटर की टक्कर से चालक की मौत

Wed, 21 Dec 2022 11:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 11:25 AM IST
सार

रात 12 बजे कोहरे के कारण सड़क की पहली लेन में बिना इंडिकेटर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। कोहरे में सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने से कैंटर उसमें टकरा गया।

विज्ञापन
Man killed in road accident at KMP in Sonipat of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सोनीपत में रात को छाया कोहरा जानलेवा साबित हुआ। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास कोहरे में सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने से कैंटर उसमें टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह कैंटर में गुड़ भरकर बागपत से गुरुग्राम जा रहा था। सूचना के बाद बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव कहरका निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि वह कैंटर चालक है। वह तथा उनके पड़ोसी गांव ललियाना निवासी उनका दोस्त अमित मंगलवार देर रात अपने-अपने कैंटर में गुड़ लेकर चले थे। वह बागपत के गांव मंसूरपुर से गुड़ लेकर गुरुग्राम जा रहे थे।

विज्ञापन

 

देर रात करीब 12 बजे जब वह केएमपी पर पाई गांव के पास पहुंचे तो कोहरा छाया हुआ था। अमित की गाड़ी उससे आगे चल रही थी और उससे कुछ पीछे थे। पाई गांव के पास एक चालक ने अपने ट्रक को सड़क की पहली लेन पर खड़ा कर रखा था। उसने कोई इंडिकेटर नहीं जला रखा था। ऐसे में अमित ट्रक को नहीं देख सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसका कैंटर आगे ट्रक में टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मशक्कत के बाद बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed