फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man cheated woman by telling that he was his sister-in-law's son and duped her of Rs. 2.5 lakh In Sonipat

Sonipat: ननद का बेटा बताकर दिया झांसा, महिला से ढाई लाख ठगे; 13 अंक के नंबर से आई थी व्हाट्सएप कॉल

Sat, 03 Aug 2024 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Aug 2024 01:22 PM IST
सार

गोहाना के आदर्श नगर निवासी बिमला पत्नी रामफल ने बताया कि 30 जुलाई को उसके पास 13 अंकों के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनकी ननद का बेटा बताया कर तीन लाख रुपये की जरूरत होने की बात कही है।

विज्ञापन
man cheated woman by telling that he was his sister-in-law's son and duped her of Rs. 2.5 lakh In Sonipat
साइबर ठगी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में एक महिला से साइबर ठगों ने ननद का बेटा बनकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने तीन लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन महिला ने 2.5 लाख रुपये ही बैंक से ट्रांसफर कराए। महिला को जब ठगी होने का पता चला तो उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोहाना के आदर्श नगर निवासी बिमला पत्नी रामफल ने बताया कि 30 जुलाई को उसके पास 13 अंकों के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनकी ननद का बेटा बताया कर तीन लाख रुपये की जरूरत होने की बात कही है। इस संबंध में दोस्त के फोन पर रुपये भेजने की बात कहकर महिला को झांसे में ले लिया। जब एक अन्य नंबर से फोन आया तो महिला ने अज्ञात की तरफ से दिए गए बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये आरटीजीएस करा दिए। अपने साथ ठगी होने का पता लगने पर महिला ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
महिला ने पुलिस को ठगी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed