फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted cash and mobile phone, pointed pistol at farmer who stopped for short suspicion

Sonipat News: लघुशंका के लिए रुके किसान पर पिस्तौल तान नकदी व मोबाइल फोन लूटा

Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Looted cash and mobile phone, pointed pistol at farmer who stopped for short suspicion
रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर गोहाना बाईपास के पास कार रोककर लघुशंका के लिए रुके किसान पर पिस्तौल तानकर चार बदमाश लूटपाट कर भाग गए। बदमाश किसान से मोबाइल फोन, नकदी व दस्तावेज लूटकर भाग गए। युवकों ने ग्रामीण को धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वह उन्हें जान से मार देंगे। पीड़ित ने वारदात की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़ौता निवासी सतेंद्र ने बताया कि वह खेती करते हैं। सोमवार को वह क्रेटा कार में चंडीगढ़ से वापस गांव आ रहे थे। वह जब रात लगभग 10 बजे वह रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे स्थित होली फैमिली स्कूल के पास पहुंचा तो कार को साइड में खड़ा करके लघुशंका के लिए चले गए थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर चार युवक दो बाइकों पर आकर रुके। एक युवक उनके पास आया और देसी पिस्तौल तानकर जेवर व नकदी देने की धमकी दी। ग्रामीण ने अपना पर्स निकालकर बाइक सवारों को दे दिया। पर्स में आठ हजार रुपये, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता कार्ड था। बाइक सवार जाते समय ग्रामीण के हाथ से मोबाइल भी छीन ले गए। एक युवक के चेहरे से रुमाल हट गया और उन्होंने उसे पहचान लिया है। युवक गांव बलि ब्राह्मणान निवासी नितेश उर्फ सोना था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed