{"_id":"bacc997b85b0a07f875fdc2cf687d2ab","slug":"loot-by-delhi-business-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के साबुन व्यापारी से चाकू दिखाकर कार छीनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के साबुन व्यापारी से चाकू दिखाकर कार छीनी
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे के लुटेरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए कुराड़ गांव के पास दिल्ली के साबुन कारोबारी से चाकू दिखाकर कार छीन ली। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन घटना के 16 घंटे बाद भी उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के जनकपुरी निवासी मनीष चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी देहरादून में साबुन बनाने की फैक्टरी है। गुुरुवार रात को दिल्ली से देहरादून जा रहा था।
रास्ते में कुराड़ गांव के नजदीक जीटी रोड पर चालक भीम सिंह ने गाड़ी रोकी और लघुशंका करने चला गया। उस समय गाड़ी स्टार्ट थी और मनीष चोपड़ा कार में ही बैठा था।
विज्ञापन
दो युवक कार के पास पहुंचे और चाकू दिखाकर मनीष को काबू कर लिया। जाते हुए बदमाशों ने मनीष को कार से उतार दिया और उसकी कार लूटकर फरार हो गए।
मनीष ने मामले से मुरथल थाना पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में गन्नौर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
गाड़ी स्टार्ट रहने पर भागने में हुई आसानी
पुलिस के अनुसार चालक ने गाड़ी को स्टार्ट करके खुला छोड़ रखा था। मौका देखकर बदमाश आए और उन्होंने मनीष को चाकू दिखाकर काबू करने के बाद नीचे उतारा और इसके बाद गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन