फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, businessman, 42 lakhs loot, taxy driver arrested

समालखा में व्यापारी से 42 लाख रुपये लूटकर भागा टैक्सी चालक मुरथल में गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
loot, businessman, 42 lakhs loot, taxy driver arrested
मुरथल। समालखा के गांव पट्टी कल्याणा के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के होलसेल व्यापारी से 42 लाख रुपये लूटकर फरार हुए टैक्सी चालक को मुरथल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपी को लूटी गई नकदी व वारदात में प्रयुक्त टैक्सी समेत समालखा पुलिस को सौंप दिया गया। मामले में समालखा पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मुरथल थाना में नियुक्त एएसआई कटार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पानीपत से वीटी प्राप्त हुई कि समालखा के पट्टी कल्याणा के पास से टैक्सी चालक 42 लाख रुपये लूटकर सोनीपत की तरफ भागा है। इसे लेकर दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-7 निवासी लखन बंसल ने शिकायत दी है। उसने समालखा पुलिस को बताया था कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का होलसेल व्यापारी है। वह पंजाब के खन्ना से सामान की पेमेंट के रूप में मिले 42 लाख रुपये लेकर रोहिणी दिल्ली जा रहा था। उसने यूपी के सुल्तानपुर निवासी धर्मेंद्र की टैक्सी को किराए पर लिया था। वह अक्सर पेमेंट लेकर आने के लिए धर्मेंद्र की टैक्सी को ही लेकर जाता था। लखन बंसल ने पुलिस को बताया कि पट्टी कल्याणा के पास धर्मेंद्र ने उससे बहस शुरू कर दी। जिस पर वह गाड़ी से उतर गया। वह उसे समझाने को उतरा तो वह उसे धक्का देकर 42 लाख रुपये लूटकर भाग लिया। जिस पर उसने तुरंत समालखा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने वीटी कराकर सोनीपत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

जिस पर मुरथल थाना पुलिस ने हाईवे पर नाका लगा दिया। इसी बीच कार सवार चालक आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी नाका तोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। उसकी कार के अंदर से लूटे गए 42 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। जिस पर समालखा पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने चालक, लूटी गई नकदी व कार को समालखा पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समालखा से 42 लाख रुपये लूटकर भागे कार चालक को लूटी गई नकदी सहित काबू कर लिया गया है। उसे समालखा पुलिस को सौंप दिया। मामले में समालखा पुलिस कार्रवाई करेगी।
- अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed