फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha elections: Five thousand soldiers deployed for vigilant security

लोकसभा चुनाव : चौकस सुरक्षा के लिए पांच हजार जवान तैनात

Sat, 25 May 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Five thousand soldiers deployed for vigilant security
सोनीपत। पुलिस ने लोकसभा चुनाव में चौकस सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। चुनाव की कमान पांच हजार पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बल व होमगार्ड जवानों को दी गई है। इसके अलावा प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। किसी भी तरह की अनहोनी से तुरंत निपटने के लिए विशेष बल भी तैयार रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने कहा कि चुनाव के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस ने योजना तैयार कर रखी है। ग्रामीणों की मदद भी ली जाएगी। 12 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां 162 लोकेशन पर स्थित संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के लिए नियम अनुसार पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। जिले में करीब 522 बूथ संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा पांच कंपनी अतिरिक्त तैनात रहेगी। इसी तरह जिला में कुल 135 पैट्रोलिंग पार्टी ड्यूटी दे रही हैं। सभी जोन के ओवरऑल इंचार्ज उस जोन के डीसीपी होंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज एसीपी होंगे व उनके साथ सहयोग में इंस्पेक्टर रहेंगे। अपील की है कि चुनाव के दिन व चुनावों के बाद भी माहौल शांतिपूर्ण रखें। जिला में 21 अंतरराज्यीय नाके लगाए गए हैं। जिन पर पुलिस टीम 24 घंटे लगातार जांच कर रही है। साथ ही संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड व स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed