फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liquor smuggling case- bhupendra discharged from pgi rohtak, SIT Start Interrogation

शराब घोटालाः 'किंगपिन' भूपेंद्र को पीजीआई से मिली छुट्टी, एसआईटी ने दोबारा शुरू की पूछताछ

Mon, 18 May 2020 03:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, खरखौदा(सोनीपत)
अमर उजाला, खरखौदा(सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
liquor smuggling case- bhupendra discharged from pgi rohtak, SIT Start Interrogation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तस्करी में पकड़ी गई शराब की गड़बड़ी के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी भूपेंद्र को रविवार को पीजीआई से छुट्टी मिल गई। जिसके बाद उससे फिर से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को छाती में दर्द व बीपी की शिकायत के बाद बेहोशी की हालत में उसे पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया था। रोहतक से छुट्टी मिलने पर पुलिस भूपेंद्र को लेकर खरखौदा थाने में नहीं आई। बल्कि किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पुलिस की तरफ से भूपेंद्र से फिर से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसे सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को शराब घोटाले के सिलसिले में रिमांड अवधि के दौरान भूपेंद्र की हालत बिगड़ गई थी। उसने छाती में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे खरखौदा पुलिस स्टेशन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहोशी की हालत में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने जांच में भूपेंद्र का रक्तचाप बढ़ने की बात कही थी और पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन व दो रात पीजीआई, रोहतक में रहने के बाद रविवार को भूपेंद्र की हालत बेहतर होने पर चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। ऐसे में पुलिस भूपेंद्र को पीजीआई, रोहतक से खरखौदा पुलिस स्टेशन लेकर आने की बजाए अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले गई।


जयपाल के ठिकानों पर भी गई पुलिस टीम
जसबीर व जितेंद्र के साथ ही पुलिस टीम ने मामले में आरोपी जयपाल के ठिकानों पर भी दबिश दी है। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपी पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उनसे कई जानकारी मिल सकती है। जिसके चलते उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

भूपेंद्र को पीजीआई, रोहतक से छुट्टी मिल गई है। उससे दोबारा पूछताछ शुरू कर दी गई है। उसकी रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed