{"_id":"6283f0007be0ec41755a26e6","slug":"lines-will-be-drawn-at-parking-places-vehicles-will-be-confiscated-if-parked-outside-sonipat-news-rtk646946210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्थलों पर खींचीं जाएंगी लाइनें, बाहर खड़ा करने पर वाहन होंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्थलों पर खींचीं जाएंगी लाइनें, बाहर खड़ा करने पर वाहन होंगे जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर की जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने योजना तैयार कर ली है। इसके तहत वाहन पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर स्थलों पर लाइनें (मार्किंग) खींचीं जाएंगी। इन लाइनों से बाहर वाहन खड़ा करने पर इसे जब्त किया जाएगा। इसके लिए बाजारों, प्रमुख मार्गों के साथ ही सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को भी चिह्नित किया जाएगा। योजना के अनुसार जहां भी जिस स्थान पर जितनी जमीन है, उसका सदुपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए निगमायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर के सभी स्थानों पर वाहन खड़ा करने को उपयुक्त जगह का चयन कर पार्किंग में इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
मुख्य बाजारों व सड़कों पर लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे वहां जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे कई बाजार हैं, जहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी जगहों में कच्चे क्वार्टर मार्केट, गीता भवन चौक है तो जिन जगहों से वाहन निकालना मुश्किल है, उनमें बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड आदि शामिल हैं। इसको देखते हुए वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से मुख्य बाजारों व सडक़ों पर 9 जगह नो-पार्किंग जोन घोषित किया था। इस दौरान कहा गया था कि नो पार्किंग जोन में कोई भी व्यक्ति अपना वाहन नहीं खड़ा करे, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर बना रहे। इसके बावजूद शहर में जाम की स्थिति बन रही है और नो पार्किंग जोन में वाहन लगातार खड़े हो रहे हैं। नगर निगम ने अब नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है।
यहां है नो-पार्किंग जोन
-सुभाष चौक से बटन फैक्टरी चौक
-सुभाष चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस
-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से गीता भवन चौक
-गीता भवन चौक से बस स्टैंड
-मामा भांजा चौक से गीता भवन चौक
-सुभाष चौक से एटलस फैक्टरी तक दोनों ओर
-मीनाक्षी गार्डन से सेक्टर 14 पुलिस चौकी तक
-गोहाना रोड फ्लाईओवर से ककरोई चौक
-मिशन चौक से सिटी पुलिस स्टेशन
‘योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए पीपीपी से जोडे़ं प्रॉपर्टी आईडी’
निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने प्रॉपर्टी आइडी को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जोड़ने के लिए भी अभियान में तेजी लाने के आदेश दिए। आयुक्त ने बताया कि निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आदेश दिए थे कि प्रापर्टी आईडी को पीपीपी से जल्द जोड़ने का कार्य हो। सरकार ने यह कार्य अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में सभी योजनाओं, सेवाओं को प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ दिया जाएगा। नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी आईडी का रिकॉर्ड परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने गृहकर उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रापर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र के साथ जुड़वाएं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
सामुदायिक भवनों के अधूरे पड़े निर्माण जल्द पूरा कराएं अधिकारी
निगम आयुक्त ने अधिकारियों को श्मशान घाट व सामुदायिक भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। निगम क्षेत्र के दौरान सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम के लिए शहर के लोग सामुदायिक भवनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा को देखते हुए सामुदायिक भवनों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही जिन जगहों पर सामुदायिक भवनों का निर्माण अधूरा पड़ा है, उनका निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। इस दौरान उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ, पालिका अभिंयता नरेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार सुरेश लोहान, भवन निरीक्षक आनंद किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।