फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Leopard attacks elderly farmer in field, panic grips villages along Yamuna river

Sonipat News: खेत में तेंदुए ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला, यमुना किनारे के गांवों में दहशत

Wed, 22 Apr 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks elderly farmer in field, panic grips villages along Yamuna river
फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक
सोनीपत। गांव नांदनौर में यमुना किनारे गन्ने के खेत में काम करने गए एक बुजुर्ग किसान पर तेंदुए के अचानक हमले से अफरातफरी मच गई। किसान पर जानवर ने गर्दन, छाती, कमर और हाथ-पैर पर वार किए जिससे वह घायल हो गए। घायल को गांव शाहपुर के पास स्थित भगवान दास अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी। इसके लिए पिंजड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन


गांव नांदनौर निवासी धर्मपाल (60) मंगलवार सुबह करीब सात बजे गन्ने के खेत में गए थे। वह खेत में सफाई करने लगे। इसी दौरान एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि तेंदुए ने धर्मपाल की गर्दन, छाती, कमर, हाथ और पैरों पर हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने शोर मचाया। इस पर आसपास के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मुरथल थाना प्रभारी राजीव व वन विभाग और वाइल्ड लाइफ टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। शाम तक तेंदुआ नहीं मिलने के बाद पिंजरे लगा दिए गए हैं। रातभर के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी नरेश ने मौके से तेंदुए के पंजों जैसे निशान मिलने की पुष्टि की है। इसके आधार पर आसपास के क्षेत्रों और यमुना किनारे तक करीब 25 सदस्यीय टीम ने तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन देर शाम तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका।

इंसेट
वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़े लगाए हैं। विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। टीम तेंदुआ मिलने पर उसे बेहोश कर पकड़ने की कोशिश करेगी।
इंसेट

मुनादी कराकर खेत में अकेले नहीं जाने की सलाह

वन विभाग ने क्षेत्र में मुनादी करा दी है। ग्रामीणों को सलाह दी है कि वह सुबह-शाम अकेले खेतों में न जाएं। समूह में ही निकलें। लोगों को सतर्क किया गया है। तेंदुआ होने के अंदेशे के चलते लोगों में भय है।


0
-गांव नांदनौर के खेत में किसान पर जानवर ने हमला किया है। यमुना किनारे जंगली जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। लंबाई से लग रहा है कि वह तेंदुए के पैरों के निशान हैं। रेत व पेड़ के नीचे जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। यमुना क्षेत्र में पिंजड़ा लगाकर जानवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।-नरेश, रेंज अधिकारी, वन विभाग

फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक

फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक

फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक

फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक

फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक

फोटो :: सोनीपत के गांव नांदनौर के पास खेतों में पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed