{"_id":"648a19ca50bcdb29a40c9117","slug":"lakshya-got-157th-rank-in-neet-sonipat-news-c-197-1-snp1001-1394-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नीट में लक्ष्य ने प्राप्त की 157वीं रैंक, बोले- रोजाना 6 से 7 घंटे की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नीट में लक्ष्य ने प्राप्त की 157वीं रैंक, बोले- रोजाना 6 से 7 घंटे की पढ़ाई
Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य कथूरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नींव संस्थान के विद्यार्थी लक्ष्य कथूरिया ने ऑल इंडिया लेवल पर 157वीं रैंक हासिल कर डॉक्टर बनने के सपने को उड़ान दी है। लाडले की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी नीट के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है।
सेक्टर-12 निवासी लक्ष्य कथूरिया ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और हर जगह सम्मान मिलता है। इसे देखते हुए 9वीं कक्षा में ही डॉक्टर बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। नाना कंवल नैन व नानी स्व. किरण ने मुझे डॉक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन में नींव संस्थान में दाखिला लिया और नीट की तैयारी शुरू कर दी। रोजाना तीन घंटे कोचिंग लेने के अलावा 6 से 7 घंटे तक पढ़ाई करता था। मेरा यह पहला ही प्रयास था और मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं बेहतर रैंक लेकर आऊंगा। 720 में से 700 अंक मिले हैं। मुझे ऑल इंडिया लेवल पर 157वीं रैंक मिली है।
शिक्षिका माता और व्यवसायी पिता ने किया प्रेरित
लक्ष्य कथूरिया ने बताया कि पिता अमित कथूरिया व्यवसायी हैं और माता दीपा कथूरिया हिंदू विद्यापीठ में शिक्षिका हैं। माता-पिता ने कभी भी मेरे ऊपर किसी चीज का दबाव नहीं डाला। हमेशा यही कहा इच्छा है, उसे पूरी लगन से करो। मम्मी पापा की प्रेरणा से ही यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
नींव फाउंडेशन के चार विद्यार्थियों ने लहराया परचम
नीव फाउंडेशन के चार विद्यार्थियों ने नीट में जिले का नाम रोशन किया है। लक्ष्य के अलावा कबीर ने 690, नमन बजाज ने 685, गुरुशरण ने 680 स्कोर कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा किया है।
शिवा शिक्षा सदन के पांच होनहार छाए
शिवा शिक्षा सदन की 12कक्षा के 5 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया नीट मेडिकल परीक्षा में क्वालिफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय से मनस्वी वर्मा, प्रतीक्षा, सात्विक, गर्व व शिवोम ने नीट क्वालिफाई किया है। स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र बंसल ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है।
डीएवी स्कूल के अंकित और तिशा ने गाड़े झंडे
सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपरपज स्कूल के प्राचार्य वीके मित्तल ने बताया कि नीट की परीक्षा में अंकित ने 638 व तिशा संदीप नंदा ने 613 स्कोर किया है। तिशा ने 12वीं कक्षा में 96.40 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। उन्होंने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।