फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kunal won the Under-11 in the district level badminton competition

जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में अंडर-11 में कुनाल ने मारी बाजी

Thu, 29 Sep 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kunal won the Under-11 in the district level badminton competition
सोनीपत। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे साउथ प्वाइंट स्कूल के चार खिलाड़ियों का बुधवार को स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर को सोनीपत की मलिक अकादमी में हुई। जिसमें साउथ प्वाइंट स्कूल के लड़कों व लड़कियों के वर्ग में दो-दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-11 में छात्र कुनाल ने प्रथम और अंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने युगल में भी अपने शानदार खेल का क्रम जारी रखते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं लड़कियों में युगल स्पर्धा में अंडर-13 आयुवर्ग में मुस्कान व यशिका ने बेहतर खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चारों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर चारों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दिलबाग सिंह खत्री ने खिलाड़ियों की सफलता पर स्कूल स्टॉफ, प्रशिक्षक विनय राठी व अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों मेें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान साउथ प्वाइंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed