फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Knife in Datauli village, a young man seriously injured

दातौली गांव मे चले चाकू, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Fri, 15 Jul 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Knife in Datauli village, a young man seriously injured
हमले में गंभीर रूप से घायल अमित। संवाद - फोटो : Sonipat
दातौली गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए गन्नौर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम तक थाना बड़ी पुलिस को लिखित रूप में शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन

गांव दातौली निवासी अमित गांव के ही विकास व सूरज के घर गया था। इस दौरान अमित का सूरज व विकास के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में झगड़ा इतना बढ़ गया कि सूरज ने अमित पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घायल को परिजन गन्नौर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने अमित की गंभीर हालत के चलते उसे खानपुर मेडिकल रेफर दिया, जहां वह फिलहाल उपचाराधीन है। बड़ी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को झगड़े की जानकारी मिली थी, लेकिन अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिस वजह से इस झगड़े की पुलिस के पास पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस घायल का पता लगाने में जुटी हुई है। घायल के परिजनों की तरफ से जैसे ही शिकायत मिलेगी, उसी के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed