फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kmp-kgp haiway

केएमपी व केजीपी के निकट ढाबा चलाने वालों पर कसा शिकंजा, मुकदमा किया दर्ज

Mon, 08 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
kmp-kgp haiway
राई। केएमपी व केजीपी किनारे ढाबे बनाने व ग्रिल तोड़कर ढाबों पर आने-जाने का रास्ता तैयार करने वालों पर राई थाना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर ढाबों को तोड़ दिया गया। साथ ही एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेहड़ी वालों को भी खदेड़ दिया।
विज्ञापन

केएमपी का रखरखाव करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रजवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि केएमपी पर अवैध रूप से रेहड़ी व ढाबे खोल दिए गए हैं। यह ढाबा केएमपी की ग्रीन बेल्ट में खोले गए हैं और केएमपी की ग्रिल को तोड़कर रास्ता बनाया गया है। जिस वजह से ट्रक व ट्राला के चालक रात के समय केएमपी की सड़क पर वाहन खड़े कर इन ढाबों पर खाना खाने के लिए रुक जाते हैं। जिससे केएमपी पर जाम की समस्या व हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। एसएचओ कुलदीप देशवाल ने मामले में कार्रवाई कर दी। एसएचओ कुलदीप देशवाल की टीम ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए सभी रेहड़ी, कारों में कढ़ी-चावल, ग्रीन बेल्ट में ढाबा चलाने वालों को खदेड़ दिया। एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed