फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kilohad IIIT will have a boundary wall with an expenditure of 3.72 crores, work has started

Sonipat News: किलोहड़द आईआईआईटी की 3.72 करोड़ से होगी होगी चहारदीवारी, काम शुरू

Thu, 10 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kilohad IIIT will have a boundary wall with an expenditure of 3.72 crores, work has started
फोटो 10- सोनीपत के गांव किलोहड़द में निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का भवन। संवा - फोटो : mathura
सोनीपत। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से गांव किलोहड़द में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के पहले चरण का कार्य करीब 60 फीसदी पूरा कर लिया गया है। सीपीडब्ल्यूडी ने अब सुरक्षा के मद्देनजर आईआईआईटी की चहारदीवारी के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य की शुरुआत की है। चहारदीवारी के निर्माण पर 3.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि आईआईआईटी के निर्माण पर सीपीडब्ल्यूडी की ओर से कुल 1.27 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने निर्माण कार्य के बीच आईआईआईटी की चहारदीवारी करवाने का निर्णय लिया है, ताकि भवन को सुरक्षा मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन

गांव किलोहड़द में करीब 50 एकड़ में वर्ष 2013 से आईआईआईटी बननी प्रस्तावित है। किलोहड़द में 20 जून 2013 को 50 एकड़ पंचायती जमीन 33 वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। पंचायत एवं विकास विभाग के महानिदेशक ने 19 सितंबर 2013 को इसको मंजूरी दी थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2 जनवरी 2017 को पत्र जारी कर आईआईआईटी बनाने के निर्देश दिए थे। वर्ष 2019 में कार्य में तेजी आई, लेकिन 2020 में कोरोना इसमें बाधक बन गया था। इसके बाद विभाग ने करीब 85 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से प्रथम चरण का काम जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इस अवधि को पांच माह आगे बढ़ा दिया गया है। विभाग अब जून 2025 तक पहले चरण का काम पूरा करवाएगा।
विज्ञापन

आईआईआईटी भवन में होंगी यह व्यवस्थाएं
आईआईआईटी में प्रथम चरण के तहत प्रशासनिक व शिक्षण भवन, निदेशक आवास व दो हॉस्टल (लड़के-लड़कियों) का निर्माण करवाया जा रहा है। गार्ड रूम व बिजली व्यवस्था के लिए सब स्टेशन का भवन भी बनाया जाएगा। स्टाफ कर्मियों के लिए क्वार्टरों का निर्माण भी होगा। इसके बाद दूसरे चरण में दो अन्य हॉस्टलों का निर्माण, ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। आईआईआईटी का निर्माण होने से जहां क्षेत्र के विकास सहित रोजगार के द्वार खुलेंगे, वहीं तकनीकी शिक्षा के लिए सोनीपत सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

गांव किलोहड़द में आईआईआईटी के निर्माणाधीन भवन की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग ने चहारदीवारी के कार्य की शुरुआत कर दी है। उम्मीद है कि इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जून 2025 तक प्रथम चरण का काम पूर्ण होने के बाद ही दूसरे चरण के कार्य की शुरुआत की जाएगी। -नायब चंद, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed