फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khelo India Women Archery Ranking Competition to begin from April 3 in in Sonipat

Sports: खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता आज से, 96 महिला तीरंदाज लेंगी भाग

Mon, 03 Apr 2023 01:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 01:04 AM IST
सार

प्रतियोगिता में देश भर की 96 महिला तीरंदाज भाग लेंगी। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिलेगी। प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारी पूरी की गई हैं। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व हरियाणा तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी रामनिवास हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
Khelo India Women Archery Ranking Competition to begin from April 3 in in Sonipat
बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया मैदान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में सोमवार से खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व हरियाणा तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी रामनिवास हुड्डा बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में देशभर की 96 महिला तीरंदाज भाग लेंगी। विजेताओं को पांच लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे।

विज्ञापन


साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि 3 और 4 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय तीरंदाजी संघ और हरियाणा तीरंदाजी संघ मिलकर कर रहे हैं। प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को साढ़े 37 लाख रुपये इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रिकर्व सीनियर में स्वर्ण पदक जीतने पर पांच लाख, रजत पर तीन लाख व कांस्य पर दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा। जूनियर में स्वर्ण पदक विजेता को तीन लाख, रजत पदक विजेता को दो लाख व कांस्य पदक विजेता को एक लाख रुपये तथा कैडेट में स्वर्ण पदक पर एक लाख, रजत पर 80 हजार व कांस्य पर 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंपाउंड श्रेणी में सीनियर में स्वर्ण पदक विजेता को ढाई लाख, रजत जीतने पर डेढ़ लाख व कांस्य जीतने पर एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। जूनियर में स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ लाख, रजत पदक विजेता को एक लाख व कांस्य पदक विजेता को 50 हजार तथा कैडेट में स्वर्ण जीतने पर 50 हजार, रजत पदक पर 40 हजार व कांस्य पर 25 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed