फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   khanpur medical college, illigation on administration, doctors, sonipat

खानपुर मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टरों का प्रबंधन पर गंभीर आरोप, सीएम को शिकायत भेजी

Mon, 04 May 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
khanpur medical college, illigation on administration, doctors, sonipat
सोनीपत। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने सीएम को भेजी शिकायत में लिखा है कि उन्हें कोरोना महामारी से बचाव के उपकरण दिए बिना ही कोविड अस्पताल में काम कराया जा रहा है। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर अस्पताल भी नहीं आते और उनसे ही कोरोना जांच के सैंपल भी कराए जा रहे है। इस मामले में जहां एक शिकायत पहले भेजी गई थी, वहीं अब दोबारा से जूनियर डॉक्टरों ने शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में तीन महीने के अनुबंध पर आए जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि उनसे बिना पीपीई किट के कोविड अस्पताल में काम कराया जा रहा है। जूनियर डाक्टरों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हेल्थ बीमा भी नहीं है और बिना पीपीई किट के कोरोना पीड़ितों का इलाज करने से वह भी संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में यदि वह प्रबंधन से शिकायत करते है तो डॉक्टर उनके साथ बदसलूकी करते है। जूनियर डॉक्टरों द्वारा कॉलेज प्रबंधन से कई बार शिकायत करने के बाद भी जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखा है। जिसमें जूनियर डॉक्टरों ने लिखा है कि सीनियर डॉक्टरों ने कोविड अस्पताल से दूरी बना रखी है। वह जूनियर डॉक्टरों को ड्यूटी का रोस्टर भेजकर एक तरफ हो जाते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल अस्पताल में उनकी संख्या 73 है, जबकि विभिन्न जिलों से प्रतिदिन 100 से अधिक कोरोना संदिग्ध अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन

वर्जन
यह मामला सामने आया था और इसका निपटारा कर दिया गया था। इसमें डीसी भी जांच करने पहुंचे थे और अब वहां किसी तरह का ऐसा कोई मामला नहीं है।
- डॉ. रेनू गर्ग, डायरेक्टर बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां
वर्जन
बीपीएस मेडिकल कालेेज खानपुर कलां के जूनियर डाक्टरों की शिकायत मिली थी, जिसमें डीसी खुद जांच करने के लिए गए थे। उस समय जूनियर डॉक्टर सामने नहीं आए थे। अब दोबारा से कोई शिकायत की गई है तो उसकी दोबारा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएम पांडुरंग, चार्ज अधिकारी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed