फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khaki uniform tarnished again: Sonipat GRP station in-charge arrested red-handed while accepting a bribe.

खाकी फिर दागदार : रिश्वत लेते सोनीपत जीआरपी थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Khaki uniform tarnished again: Sonipat GRP station in-charge arrested red-handed while accepting a bribe.
फोटो :22: सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की गिरफ्त में इंस्पेक्टर विजयपाल। स्रोत एसीबी  - फोटो : samvad
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रोहतक की टीम ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि थाना प्रभारी पीड़ित से छेड़छाड़ के एक पुराने मामले में कार्रवाई का भय दिखाकर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह पांच हजार रुपये पहले दे चुका है।
विज्ञापन


देवडू रोड क्षेत्र सोनीपत निवासी ललित ने एसीबी को खरखौदा टोल पर शिकायत दी थी कि उनके खिलाफ करीब एक साल पहले एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। इस शिकायत को आधार बनाकर विजयपाल ने मामले में कार्रवाई का हवाला देते हुए रिश्वत की मांग की। थाना प्रभारी ने मामले की दोबारा जांच करने व गिरफ्तारी का भय दिखाया।
विज्ञापन

ललित ने बताया कि वह 3 दिसंबर को 5 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन शेष पांच हजार रुपये देने को शुक्रवार देने को बुलाया था। शिकायत के आधार पर रोहतक विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। ललित ने जीआरपी पहुंचकर पांच हजार रुपये विजयपाल को दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल इंस्पेक्टर सचिव ने बताया कि शिकायत खरखौदा टोल प्लाजा पर मिली थी, जिसके बाद विजयपाल को मौके पर पकड़ लिया गया। अब पूरे मामले की जांच की जाएगी। आरोप है कि युवती ने पहले शिकायत देकर समझौता कर लिया था। अब फिर से कार्रवाई के लिए जीआरपी को कहा था। इसके बाद थाना प्रभारी ने शिकायत को रफा-दफा करने का आश्वासन देकर पैसे मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed