फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Joint Employees Union supported the strike against the General Manager

Sonipat News: महाप्रबंधक के खिलाफ धरने का संयुक्त कर्मचारी संघ ने किया समर्थन

Sun, 07 Apr 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Joint Employees Union supported the strike against the General Manager
गोहाना। संयुक्त कर्मचारी संघ ने शनिवार को गोहाना बस अड्डा परिसर में बैठक की। इसमें संघ के पदाधिकारियों ने रोहतक रोडवेज महाप्रबंधक की तरफ से कर्मचारियों का शोषण किए जाने पर रोष प्रकट किया और रोडवेज कर्मचारियों के धरने का समर्थन किया। साथ ही 10 अप्रैल को एक दिन का गोहाना में सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक रोहतक की भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी। इसके बाद महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे पहले यूनियन के महासचिव जगदीप लाठर को निलंबित किया गया, तीन दिन बाद दीपक हुड्डा को आरटीए कार्यालय में भेजा गया। आरटीए कार्यालय ने यह कहकर वापस कर दिया कि यहां परिचालक का कोई भी पद आरटीए कार्यालय में स्वीकृत नहीं है। जब दीपक हुड्डा वापस आए तो महाप्रबंधक ने दीपक हुड्डा को निलंबित कर दिया। महाप्रबंधक लगातार कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में रोहतक डिपो के कर्मचारियों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed