फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jammu Mail Express will operate up to Ambala Cantt by April 1, 2026

Sonipat News: जम्मू मेल एक्सप्रेस का 1 अप्रैल 2026 तक अंबाला कैंट तक होगा परिचालन

Sun, 09 Nov 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jammu Mail Express will operate up to Ambala Cantt by April 1, 2026
सोनीपत। पंजाब में रेलवे पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य के चलते 4 माह 21 दिन तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सफदरगंज से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक चलने वाली अप-डाउन रूट की जम्मूमेल एक्सप्रेस का 1 अप्रैल तक अंबाला कैंट तक परिचालन किया जाएगा। ऐसे में सोनीपत से पंजाब या कटरा तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर रेल मंडल की ओर से मार्च माह तक कठुआ-माधोपुर, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-चक रखवाल, पठानकोट-कंदरोरी स्टेशनों के बीच अपडाउन रूट पर निर्माण संबंधी कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्यों के कारण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, रोहतक के रास्ते पंजाब, जम्मू की ओर चलने वाली 22 एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। इनके अलावा 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का बीच मार्ग के रेलवे स्टेशनों तक परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 20433 जम्मू मेल का 31 मार्च तक अंबाला कैंट स्टेशन तक परिचालन होगा। 20434 जम्मू मेल 1 अप्रैल तक अंबाला कैंट से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed